IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 में 10 टीम, यहां जानें कौन खिलाड़ी किस टीम का बना कप्तान

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2022 1:25 PM

Open in App
1 / 9

मुंबई इंडियन्स: पांच बार की चैंपियन टीम कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह के आसपास टीम तैयार करेगी। सूर्यकुमार यादव और अनुभवी कीरोन पोलार्ड को भी टीम रिटेन किया।

2 / 9

चेन्नई सुपरकिंग्स: चार बार की चैंपियन सुपरकिंग्स की टीम अपने चार खिलाड़ी लगभग तय कर चुकी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा का रिटेन किया है जबकि पिछले सत्र में टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को टीम बरकार रख सकती है। विदेशी खिलाड़ियों में आलराउंडर मोईन अली को किया है।

3 / 9

सनराइजर्स हैदराबाद: पिछले सत्र में पूर्व कप्तान डेविड वार्नर के साथ मतभेद के चलते गलत कारणों से खबरों में रहे सनराइजर्स का केन विलियमसन को रिटेन किया है।

4 / 9

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन को कप्तान के रूप में रिटेन किया है। पिछले सीजन में भी नेतृत्व किया है।

5 / 9

लखनऊः केएल राहुल आईपीएल के आगामी सत्र में लखनऊ टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं।

6 / 9

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और शुभमन गिल आगामी आईपीएल सीजन के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

7 / 9

दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है। पिछले साल भी टीम का नेतृत्व किया था।

8 / 9

भारत के सीमित ओवरों के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के रडार पर हैं। कई टीम के पास कप्तान नहीं है। आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है। आरसीबी को भी कप्तान की तलाश है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स को भी कप्तान की जरूरत है। विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद आरसीबी वास्तव में अय्यर को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए इच्छुक है।

9 / 9

डेविड वार्नरः डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। कई आरसीबी और पंजाब किंग्स नीलामी में खरीद कर कप्तान बना सकती है।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLआईपीएल ऑक्शनकेएल राहुलरोहित शर्माएमएस धोनीऋषभ पंतडेविड वॉर्नरकेन विलियम्सनमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सपंजाब किंग्ससंजू सैमसनराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्सलखनऊबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या