IPL 2019: ऋषभ पंत ने 78 रनों के लिए लगाई सिर्फ इतनी बार दौड़, दर्शक ही नहीं मुंबई इंडियन्स भी रह गई दंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 25, 2019 12:37 PM

Open in App
1 / 7

भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे ऋषभ पंत की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने पहले मैच में छह विकेट पर 213 रन बनाए।

2 / 7

पंत ने 27 गेंद में सात छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दौड़कर सिर्फ 8 ही रन बनाए। इस दौरान पंत ने 0, 0, 0, 0, 1, 4, 1, 4, 6, 6, 4, 6, 4, 1, 4, 6, 0, 4, 1, 1, 2, 6, 6, 4, 6 और 1 रन बनाए।

3 / 7

पंत की पारी की बदौलत दिल्ली की टीम अंतिम छह ओवर में 99 रन जोड़ने में सफल रही। मुंबई की ओर से मिशेल मैकलेनाघन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

4 / 7

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (43) और कोलिन इनग्राम (47) ने भी उम्दा पारियां खेलने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की।

5 / 7

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने की कोशिश की। मिशेल मैकलेनाघन ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में ही पृथ्वी साव(07) को विकेटकीपर क्विंटन डिकाक के हाथों कैच करा दिया।

6 / 7

वराज सिंह दूसरे छोर पर टिके रहे और इस दौरान किरोन पोलार्ड (21) ने भी उनका साथ निभाया। युवराज 35 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए।

7 / 7

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियन्स को 37 रन से शिकस्त दी। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई ने 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी।

टॅग्स :आईपीएल 2019मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतरोहित शर्माइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या