IND vs SA T20I Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने ये 5 भारतीय बल्लेबाज

By रुस्तम राणा | Published: June 03, 2022 5:26 PM

Open in App
1 / 6

IND vs SA T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से पांच टी20 मैचों की शृंखला होने जा रही है। यह सीरीज भारत में ही होगी। साउथ अफ्रीका की टीम गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच चुकी है। इस शृंखला के लिए रोहित शर्मा को विश्राम देते हुए केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। सीरीज की शुरूआत होने से पहले डालते हैं ऐसे कौन वे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

2 / 6

1. रोहित शर्मा इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 के 13 मैचों में 32.90 के औसत से कुल 362 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

3 / 6

2. भारतीय टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर के बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 339 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 12 मैचों में 33.90 की औसत से बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने एक शतक जड़ा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन है।

4 / 6

3. वहीं इस सूची में तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। हालांकि वे इस सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। उन्हें इस शृंखला के लिए आराम दिया गया है। टी20 में कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 पारी में 36. 28 की औसत से 254 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 72 नॉट आउट है।

5 / 6

4. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33.28 की औसत से 233 रन बनाए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली है।

6 / 6

5. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 टी20 मैचों में 34 की औसत से कुल 204 रन बनाए हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 52 रनों की नाबाद पारी खेली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी की यही सर्वाधिक रनों की पारी है।

टॅग्स :टीम इंडियासाउथ अफ़्रीकाटी20
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या