NZ vs ENG: गेंद की असमान उछाल ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाला, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर बनाए 144 रन

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में चार विकेट पर 144 रन था।

By भाषा | Published: November 22, 2019 03:30 PM2019-11-22T15:30:08+5:302019-11-22T16:03:54+5:30

NZ vs Eng: new zealand score 144 runs on 4 wickets on 2nd day stumps against england | NZ vs ENG: गेंद की असमान उछाल ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाला, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर बनाए 144 रन

NZ vs ENG: गेंद की असमान उछाल ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाला, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर बनाए 144 रन

googleNewsNext
Highlightsन्यूजीलैंड ने तीन विकेट 106 रन पर गंवा दिए थे।इसके बाद विलियम्सन ने 51 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 144 रन था।

गेंद की असमान उछाल से आउट हुए केन विलियम्सन के विकेट और हेनरी निकोल्स के सिर पर लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का मेजबान माउंड मोनगानुइ विवाद के घेरे में आ गया है, जबकि मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। दो दिन के भीतर ही ‘बे ओवल’ की पिच अप्रत्याशित हो गई है।

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट 106 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद उसके संकटमोचक विलियम्सन ने 51 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर इंग्लैंड के 353 रन के जवाब में चार विकेट पर 144 रन था।

विलियम्सन ने सैम कुरेन को चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर असमान उछाल से चौके विलियम्सन ने बल्ला बचाव में अड़ाया और गेंद दूसरी स्लिप में चली गई। सैम कुर्रन भी इस विकेट से हैरान रह गए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर हेनरी निकोल्स 26 और बीजे वाटलिंग छह रन बनाकर खेल रहे थे।

पूरे दिन में दस विकेट गिरे। निकोल्स को जोफ्रा आर्चर का बाउंसर सिर में लगा, लेकिन मेडिकल चेकअप में कुछ गंभीर परेशानी नजर नहीं आई। वह कल का खेल शुरू होने से पहले जांच कराएंगे। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम आठ रन पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने रिव्यू भी नहीं लिया, जबकि रिप्ले में जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर गई थी।

इससे पहले जोस बटलर अजीबोगरीब तरीके से 43 के स्कोर पर आउट हो गए। नील वेगनेर की गेंद पर मिशेल सेंटनेर ने उनका कैच लपका जो उस समय फील्ड से बाहर थे। सेंटनेर दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे थे, लेकिन विज्ञापन होर्डिंग लांघकर मैदान पर पहुंचे और कैच लपका।

यह हालांकि खिलाड़ी की मूवमेंट और फील्ड के जमावड़े की जानकारी के बल्लेबाज के अधिकार संबंधी क्रिकेट के नियमों के खिलाफ था। बटलर हालांकि मैदान छोड़कर चले गए और इंग्लैंड की पारी वहीं खत्म हो गई।

इससे पहले टिम साउदी ने 11 गेंद के अंदर तीन विकेट लिए, जिसमें बेन स्टोक्स (91) का कीमती विकेट शामिल था। उन्होंने ओली पोप (29) और कुरेन का विकेट लगाकार दो गेंदों पर लिया  वहीं वेगनेर ने बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड (एक) को पवेलियन भेजा।

Open in app