IPL ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंची नीता अंबानी, भगवान का किया शुक्रिया अदा

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी ट्रॉफी के साथ मंदिर में पहुंचती हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 14, 2019 08:10 PM2019-05-14T20:10:06+5:302019-05-14T20:10:06+5:30

Nita Ambani thanks Lord Krishna for Mumbai Indians IPL win | IPL ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंची नीता अंबानी, भगवान का किया शुक्रिया अदा

IPL ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंची नीता अंबानी, भगवान का किया शुक्रिया अदा

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में मुंबई इंडियंस ने 1 रन से चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया। ये मुंबई का चौथा आईपीएल खिताब रहा। ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद मुंबई की टीम इस वक्त जीत के जश्न में बिजी है, वहीं टीम की मालकिन नीता अंबानी भगवान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलीं।

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीता अंबानी ट्रॉफी के साथ मंदिर में पहुंचती हैं। नीता ने भगवान के चरणों के पास ट्रॉफी को रखा और दोनों हाथों को जोड़ पूजा शुरू कर दी। हालांकि वीडियो में ये मंदिर उनके घर पर ही स्थापित लग रहा है।


बता दें कि शेन वॉटसन (80) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने चार बार खिताब अपने नाम किया।

Open in app