13 साल पहले आज ही के दिन युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को जड़े थे 6 गेंदों पर 6 छक्के, महज 12 गेंदों में ठोंके थे 50 रन

युवराज सिंह ने 13 साल पहले आज ही के दिन कुछ ऐसा किया था जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक दोबारा नहीं हो पाया है। 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर युवी ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

By अमित कुमार | Published: September 19, 2020 12:44 PM

Open in App
ठळक मुद्दे 19 सितंबर 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया था। साउथ अफ्रीका के डरबन में खेले गए इस मुकाबले में युवराज सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए थे।युवराज सिंह ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, '13 साल...कितनी तेजी से समय बीत रहा है।'

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान युवराज सिंह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। 13 साल पहले आज ही के दिन युवराज ने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। युवराज का यह रिकॉर्ड आज भी टी-20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। 

19 सितंबर 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया था। साउथ अफ्रीका के डरबन में खेले गए इस मुकाबले में युवराज सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए थे। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी। भारत के सालामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 58 और गौतम गंभीर ने 68 ने धुआंधार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 136 रन जोड़े।

महज 12 गेंदों में युवी ने जड़े थे 50 रन

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह का इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ से मैदान पर बहस हो गई। इसके बाद युवराज ने अपना गुस्सा स्टुअर्ट ब्रॉड पर निकालने का काम किया। उन्होंने ब्रॉड के 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही मैच में उन्होंने महज 12 गेंदों में 50 रन भी बना लिए। टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में यह सबसे तेज फिफ्टी है, जो अब तक कायम हैं। युवराज सिंह ने इस मैच में 16 गेंदों में कुल 58  रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

युवी के पोस्ट पर ब्रॉड और गंभीर ने किए कमेंट्स

युवराज सिंह ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, '13 साल...कितनी तेजी से समय बीत रहा है।' युवी की इस पोस्ट पर उस मैच में छह छक्के खाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए कहा कि, 'उस मैच में जिस तरह बॉल उड़ रही थी उसके मुकाबले समय कम तेजी से बीत रहा है।' युवी की इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी रिएक्ट किया है। गौतम गंभीर ने युवराज से कहा कि, 'ये रिकॉर्ड मुझे दे दे ठाकुर...'

टॅग्स :युवराज सिंहस्टुअर्ट ब्रॉडक्रिकेटखेल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या