छलका युवराज सिंह का दर्द, पिता योगराज के विवादित बयान पर भी तोड़ी चुप्पी, नहीं मना रहे अपना जन्मदिन

किसान आंदोलन की वजह से युवराज सिंह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। उन्होंने अपने पिता योगराज सिंह के दिए गए बयानों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

By अमित कुमार | Published: December 12, 2020 10:09 AM

Open in App
ठळक मुद्दे19 साल भारत के लिए खेलने के बाद युवराज ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब युवी ने एक दिल छू जाने वालेा नोट शेयर किया है।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह का आज जन्मदिन है। युवराज सिंह आज 39 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। युवराज सिंह ने इसके पीछे की वजह भी बताई। दरअसल, देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने किसानों के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया।

इस नोट में उन्होंने लिखा है, "इस साल, मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।" इसके अलावा युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी से भी खुश नहीं हैं।

उन्होंने आगे लिखा है, "मैं इस महान देश का बेटा हूं और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे पिता श्री योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी एक व्यक्तिगत क्षमता में की गई है। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से उनकी सोच से सहमत नहीं है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोविद -9 के खिलाफ सावधानी बरतना बंद न करें। महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें पूरी तरह से वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। जय जवान, जय किसान! जय हिन्द!"

बता दें कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में योगराज सिंह हिंदुओं को 'गद्दार' बता रहे हैं। योगराज सिंह इस वीडियो में महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "ये हिंदू गद्दार हैं, 100 साल मुगलों की गुलामी की।"

टॅग्स :युवराज सिंहकिसान विरोध प्रदर्शनक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या