WTC Final 2023: ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है’, ड्रेसिंग रूम का दबाव भी कह सकते है, भारतीय टीम की करारी शिकस्त पर ग्लेन मैकग्रा ने कहा

WTC Final 2023: एमआरएफ पेस फाउंडेशन के निदेशक मैकग्रा ने कहा, ‘‘कभी-कभी ऐसा हो सकता है। हाँ, इंग्लैंड में परिस्थितियाँ भारतीय क्रिकेट से बहुत अलग हैं। कभी-कभी ऐसा होता है, इसे ड्रेसिंग रूम का दबाव भी कह सकते है।’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2023 11:22 AM2023-06-13T11:22:23+5:302023-06-13T11:23:16+5:30

WTC Final 2023 Glenn McGrath on Indian team's humiliating defeat says Sometimes it happens', can also say dressing room pressure | WTC Final 2023: ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है’, ड्रेसिंग रूम का दबाव भी कह सकते है, भारतीय टीम की करारी शिकस्त पर ग्लेन मैकग्रा ने कहा

दोनों टीमों ने हाल ही में बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन ऐसा ही होता है।

googleNewsNext
Highlightsभारत को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।दोनों टीमों ने हाल ही में बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन ऐसा ही होता है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को एक बड़ी साझेदारी करने की जरूरत थी।

WTC Final 2023: दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की करारी शिकस्त पर कहा कि ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है’। भारत को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

एमआरएफ पेस फाउंडेशन के निदेशक मैकग्रा ने कहा, ‘‘कभी-कभी ऐसा हो सकता है। हाँ, इंग्लैंड में परिस्थितियाँ भारतीय क्रिकेट से बहुत अलग हैं। कभी-कभी ऐसा होता है, इसे ड्रेसिंग रूम का दबाव भी कह सकते है।’’ ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘ दोनों टीमों ने हाल ही में बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन ऐसा ही होता है।

आप  मैच के आखिरी दिन थोड़ा भटक जाते है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को एक बड़ी साझेदारी करने की जरूरत थी। लेकिन भारत ने जल्दी विकेट गंवा दिया। यह एक टेस्ट मैच की प्रतियोगिता थी इसलिए मुझे ज्यादा चिंता नहीं है।’’

Open in app