WPL auction 2024: पांच फ्रेंचाइजी ने 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा, 29 को टीम से किया बाहर, गुजरात ने 11 खिलाड़ी को रिलीज किया, देखें सभी टीम लिस्ट

WPL auction 2024: पांच फ्रेंचाइजी ने 21 विदेशी क्रिकेटरों समेत 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जबकि 29 को फारिग कर दिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 19, 2023 05:51 PM2023-10-19T17:51:10+5:302023-10-19T17:52:52+5:30

WPL auction 2024 Gujarat Giants release 11 players ahead of WPL auction Five franchises retained 60 players dropped 29 see all team list | WPL auction 2024: पांच फ्रेंचाइजी ने 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा, 29 को टीम से किया बाहर, गुजरात ने 11 खिलाड़ी को रिलीज किया, देखें सभी टीम लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsसबसे अधिक खिलाड़ियों 15 को बरकरार रखा है।‘रिटेन’ करने के लिये 15 अक्टूबर तक का ही समय था।यूपी वारियर्स ने अपना कोर ग्रुप समान ही रखा है।

WPL auction 2024: महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में चौथे स्थान पर रहने वाली गुजरात जायंट्स ने आगामी खिलाड़ी नीलामी से पहले उन 19 खिलाड़ियों में से 11 को रिलीज़ कर दिया है जो उनकी टीम का हिस्सा थे। कुल मिलाकर पांच फ्रेंचाइजी ने मिलकर दूसरे सीज़न के लिए 29 खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बीसीसीआई ने घोषणा की। कुल मिलाकर 21 विदेशी क्रिकेटरों सहित 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया। बेथ मूनी जो चोट के कारण पहले सीज़न में नहीं खेल पाई थीं, को बरकरार रखा गया। दिल्ली कैपिटल्स जो इस सीज़न की शुरुआत में उपविजेता रही, ने अपनी मूल टीम से सबसे अधिक खिलाड़ियों 15 को बरकरार रखा है।

मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ने 13-13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और चार को रिलीज कर दिया है। महिला प्रीमियर लीग की टीमों ने अपने सभी मारकी खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है जिनमें हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस के लिये, मेग लानिंग दिल्ली कैपिटल्स के लिये और स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये ही खेलेगी।

पांचों फ्रेंचाइजी के लिये डब्ल्यूपीएल 2024 में खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ करने के लिये 15 अक्टूबर तक का ही समय था। मुंबई टीम ने हरमनप्रीत के अलावा हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नताली स्किवेर ब्रंट , एमेलिया केर और इसाबेले वोंग को बरकरार रखा है। दिल्ली टीम ने 15 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं यूपी वारियर्स ने अपना कोर ग्रुप समान ही रखा है।

पांच डब्ल्यूपीएल टीमों द्वारा बाहर किये गए और बरकरार रखे गए खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैः

दिल्ली कैपिटल्स:

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसे कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मरियाने कैप, मेग लानिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, टिटास साधु।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस।

गुजरात जायंट्सः

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, डी हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्विनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गार्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, एस मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस:

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।

रिलीज़ खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीदर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी: डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़ांज़ाद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स:

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा।

रिलीज़ खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख। 

Open in app