WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर पहुंची

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को 110 रनों का आसान लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में अपना 1 विकेट खोकर हालिस कर लिया।

By रुस्तम राणा | Published: March 20, 2023 10:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देइस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को 110 रनों का आसान लक्ष्य दिया थाजिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में अपना 1 विकेट खोकर हालिस कर लियाडब्ल्यूपीएल के प्वाइंट टेबल पर 10 अंकों के साथ DC शीर्ष स्थान पर पहुंची

WPL 2023: महिला आईपीएल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की टीम को 110 रनों का आसान लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में अपना 1 विकेट खोकर हालिस कर लिया।

दिल्ली की सलामी बल्लेबाज और कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 22 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस विस्फोटक पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा सेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 33 (6 चौके, 1 छक्का) रनों का योगदान दिया। जबकि एलिस कैपसी ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए। इस प्रकार दिल्ली कैपिटल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस आसान लक्ष्य को 9 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वह डब्ल्यूपीएल के प्वाइंट टेबल पर 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। 

मुंबई इंडियंस की ओर से एकमात्र विकेट हेली मैध्यूज ने लिया। इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज मरीजान काप की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट पर 109 रन पर रोक दिया। मुकाबले के तीसरे ओवर में ही काप ने लगातार गेंदों पर यास्तिका भाटिया (एक) और नैट साइवर-ब्रंट (शून्य) को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। टीम इन झटको  से उबर नहीं पायी।

काप ने चार ओवर में 13 रन देकर दो सफलता हासिल की। उन्हें शिखा पांडे और जेस जॉनासेन का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दो-दो विकेट लिये। वहीं एक विकेट अरुंधति लेने में सफल रही। मुंबई की ओर से पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। जबकि कप्तान कौर और वोन्ग ने 23-23 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा अमजोत कौर ने 19 रन बनाए। दिल्ली की घातक गेंदबाजी के आगे टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 109 रन ही बना सकी। 

 

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या