World Cup 2023: दोहरा शतक लगाकर ग्लैन मैक्सवेल ने किया कमाल, क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के बाद इस सूची में शामिल

मैक्सवेल ने 201 रन मात्र 128 गेंदों में बनाएं, इसमें उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के भी जड़े। वहीं, इतने रनों में उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा। मैक्सवेल ने ऐसा करते हुए अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर और पू्र्व कप्तान शेन वॉटसन को भी पछाड़ दिया है

By आकाश चौरसिया | Published: November 8, 2023 10:33 AM2023-11-08T10:33:05+5:302023-11-08T10:54:44+5:30

World Cup 2023 Maxwell joins this list by scoring a double century now beats Chris Gayle | World Cup 2023: दोहरा शतक लगाकर ग्लैन मैक्सवेल ने किया कमाल, क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के बाद इस सूची में शामिल

फाइल फोटो

googleNewsNext
Highlightsदोहरा शतक लगाकर ग्लैन मैक्सवेल ने किया ये कमालअब क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के साथ उनका नाम जुड़ गया हैमैक्सवेल ने अफगाानिस्तान के खेले मैच में 33 छक्के लगाए हैं

नई दिल्ली: मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल की आतिशी पारी का गवाह भारत ही नहीं, दुनिया भी बना। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरे शतकीय पारी में कुल 201 रन बनाएं। हैरान की बात यह रही कि कुछ दिन पहले तक खबर आ रही है थी कि उन्हें इंजरी है, लेकिन इसके बावजूद भी उनका यह प्रदर्शन सबको चौका देने वाला था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया अब सेमीफाइनल का टिकट लेने में कामयाब हो गई है। 

मैक्सवेल ने 201 रन मात्र 128 गेंदों में बनाएं, इसमें उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के भी जड़े। वहीं, इतने रनों में उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा। मैक्सवेल ने ऐसा करते हुए अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर और पू्र्व कप्तान शेन वॉटसन को भी पछाड़ दिया है, क्योंकि उनके नाम यह रिकॉर्ड साल 2011 में दर्ज हुआ था, जब उन्होंने लक्ष्य पीछा करते हुए बांगलादेश के खिलाफ 185 रन ठोके थे।  

मैक्सवेल ने साल 2009 में 194 रन बनाने वाले जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री को भी रेस में पीछे छोड़ दिया है। यह एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में किसी गैर-सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

मैक्सवेल मात्र ऐसे तीसरे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के बाद ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए साल 2015 में 215 स्कोर बनाए थे और मार्टिन गप्टिल ने भी साल 2015 में 237 रन बनाएं। यही दो प्लेयर ही एक मात्र ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे में इतना स्कोर बनाया है। 

सातवें विकट के लिए वनडे मैच में मैक्सवेल ने और कप्तान पैट कमिंस के बीच 202 रनों की साझेदारी यह भी एक रिकॉर्ड में शामिल हो गई है। यह साल 2015 में खेले गए वनडे मैच में जोस बटलर और आदिल राशिद की 177 रनों की साझेदारी से काफी ज्यादा है।

33 छक्के लगाकर तीसरे स्थान पर किया कब्जा
वहीं, भारत की ओर से ईशान किशन ने पिछले साल मात्र 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। मैक्सवेल विश्वकप टूर्नामेंट में 33 छक्के  जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तक रोहित शर्मा ने 45 और क्रिस गेल ने 49 छक्के लगाए हैं।  

Open in app