Women's Premier League 2024 Full schedule: कुल 22 मैच, 23 फरवरी से चौके और छक्के, जानिए कब होगा एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला, यहां देखें सबकुछ

Women's Premier League 2024 Full schedule: गत चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र के पहले मैच में 23 फरवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 23, 2024 12:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देपूरा सत्र बेंगलुरु और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है।डब्ल्यूपीएल का 2024 सीजन 23 फरवरी से शुरू होने वाला है।

Women's Premier League 2024 Full schedule: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। 2023 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। पिछले साल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

डब्ल्यूपीएल का 2024 सीजन 23 फरवरी से शुरू होने वाला है। फाइनल 17 मार्च को नई दिल्ली में खेला जाएगा। इस साल महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा। पिछले सीज़न की तरह WPL में कोई होम-अवे नहीं होगा।

आगामी सीज़न में टूर्नामेंट दो शहरों दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा। पिछले साल के समान प्रारूप का पालन करेगा। लीग चरण में शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेंगी। लीग तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

अरुण जेटली स्टेडियम 15 और 17 मार्च को क्रमशः एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी करेगा। इस साल डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहले डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था।

कार्यक्रम इस प्रकार है:

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु

25 फरवरी- गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी- यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरु

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

एक मार्च - यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरु

दो मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स, बेंगलुरु

तीन मार्च- गुजरात जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

चार मार्च - यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, बेंगलुरु

पांच मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

छह मार्च - गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली

सात मार्च - यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

आठ मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली

नौ मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली

11 मार्च - गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर 17 मार्च - दिल्ली में फाइनल

टॅग्स :महिला आईपीएल नीलामी 2023IPLमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरयूपी वारियर्सलखनऊ सुपरजायंट्सदिल्ली कैपिटल्सहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या