WPL 2024 Theme Song: 'नहीं महलों की रानी हैं झांसी की...', वूमेन आईपीएल-2 का शानदार आगाज

Women's Premier League 2024: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से वूमेन आईपीएल का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है।

By धीरज मिश्रा | Published: February 23, 2024 2:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देपहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगावूमेन आईपीएल में पांच टीम हिस्सा ले रही हैंआईपीएल-2 में शामिल पांच टीम 8-8 मैच खेलेंगी

Women's Premier League  2024: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से वूमेन आईपीएल का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है। सोशल मीडिया पर वूमेन प्रीमियर लीग की ओर से विडियो और फोटो शेयर की जा रही हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो का केपशन दिया गया। नहीं महलों की रानी, हैं झांसी की क्वीन हम। वीडियो में महिला क्रिकेटर दिखाए गए हैं। देखिए वीडियो

वूमेन आईपीएल के दूसरे सीजन के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं कृतज्ञता से अभिभूत हूं। क्योंकि आज हम महिला प्रीमियर लीग सीज़न 2 की शुरुआत के साथ एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण सबसे बड़ी महिला क्रिकेट लीग स्थापित करना था, और मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस दृष्टिकोण को बदलने में योगदान दिया है। आपकी अटूट प्रतिबद्धता और उत्साह ने सचमुच कमाल कर दिया है।

महिला आईपीएल सिर्फ एक लीग से कहीं अधिक हैं। यह क्रिकेट के सार और साहचर्य का उत्सव बन गया है। एक ऐसी जगह जहां खिलाड़ी भाईचारे के साथ फलते-फूलते हैं, जहां मैदान पर उनका कौशल उनकी मैदान के बाहर की मौज-मस्ती में आड़े नहीं आता। उनके नियम उनका शासन हम आपके लिए प्रस्तुत करते हैं।

आईपीएल में बॉलीवुड का तड़का बेंगलुरु में आईपीएल-2 का सीजन का आगाज होगा। सीजन के आगाज में फिल्म अभिनेता बेंगलुरु टाइगर श्रॉफ ओपनिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी क्रिकेट फैंस के लिए डांस की अपनी प्रस्तुति देंगे।

पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

वूमेन आईपीएल में  पांच टीम हिस्सा ले रही हैं। पिछली बार की तरह इस साल भी 22 मैच खेले जाएंगे। रोजाना शाम 7.30 मैच होगा। आईपीएल-2 सीजन के मैच 17 मार्च तक खेले जाएंगे।

दिल्ली, बेंगलुरु में सभी मैच खेले जाएंगे। आईपीएल-2 में शामिल पांच टीम 8-8 मैच खेलेंगी। दर्शक जियो सिनेमा पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

टॅग्स :महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सस्मृति मंधानायूपी योद्धा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या