CSK Ruturaj Gaikwad: जानिए कौन हैं गायकवाड़, धोनी की जगह लेंगे, चेन्नई सुपर किंग्स के नए खेवनहार, 52 मैच और 1797 रन

Who is Ruturaj Gaikwad: महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। पिछले साल 16 मैचों में 147.50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाये थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 21, 2024 4:20 PM

Open in App
ठळक मुद्दे52 मैच खेल चुके हैं।महाराष्ट्र का बल्लेबाज 2021 में ऑरेंज कैप विजेता थे।52 मैच में 1797 रन ठोच चुके हैं।

CSK Ruturaj Gaikwad: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) की शुरुआत कुछ समय में हो रही है। कल चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है। इस बीच एमएस धोनी ने फिर से सभी को चौंकाते हुए कप्तानी छोड़ दी है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में टीम का नेतृत्व करेंगे। गायकवाड़ 2019 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 52 मैच खेल चुके हैं। महाराष्ट्र का बल्लेबाज 2021 में ऑरेंज कैप विजेता थे। 52 मैच में 1797 रन ठोक चुके हैं। भारत के लिये छह वनडे और 19 टी20 मैच खेल चुके रुतुराज 2020 में सीएसके से जुड़े थे और पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम के लिये 52 मैच खेल चुके हैं। पिछले साल रुतुराज ने 16 मैचों में 147 . 50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाये थे।

एक हैरानी भरे फैसले में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना है।

आईपीएल ने ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों की तस्वीर जारी करते हुए लिखा,‘पेश है चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान रुतुराज गायकवाड़।’ सीएसके ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा ,‘एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले रुतुराज गायकवाड़ को दी।

रुतुराज 2019 से चेन्नई टीम का अहम हिस्सा है और आईपीएल में 52 मैच खेल चुका है।’ धोनी इस सत्र के बाद संभवत: खेल से विदा लेंगे। लिहाजा उनकी मौजूदगी में टीम इस बदलाव की जरूरत महसूस कर रही होगी। 42 वर्षीय धोनी ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। 2022 सीजन की शुरुआत में उन्होंने रवींद्र जडेजा को बागडोर सौंप दी थी। आठ मैचों के बाद धोनी कप्तान के रूप में लौट आए थे। उन्होंने 212 आईपीएल मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया है। 128 जीते और 82 हारे हैं।

पिछले साल अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धोनी ने सीएसके को रिकॉर्ड-बराबरी वाला पांचवां आईपीएल खिताब दिलाया था। यह सभी टी20 टूर्नामेंटों में सीएसके का सातवां खिताब था, जो मुंबई और टाइटंस (दक्षिण अफ्रीका) के बराबर था और केवल सियालकोट स्टैलियन्स (8) से पीछे हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLऋतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्समहाराष्ट्र

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या