महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर रोहित शर्मा का जवाब, कहा...

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 350 वनडे मैचों में 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 2, 2019 11:24 AM2019-11-02T11:24:51+5:302019-11-02T11:24:51+5:30

When is MS Dhoni retiring? Rohit Sharma has his say on the burning question | महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर रोहित शर्मा का जवाब, कहा...

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर रोहित शर्मा का जवाब, कहा...

googleNewsNext

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धोनी के संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल पर अपना रिएक्शन दिया।

रोहित शर्मा ने कहा, ''इन दिनों इसके बारे में कुछ सुनने को नहीं मिल रहा। आप लोग ही ये चीजें बनाते हो।'' रोहित शर्मा ने इसे ड्रेसिंग रूम से बाहर की बातें बताया।

क्या हैं गांगुली के विचार: धोनी ने विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के बाहर होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना रखी है जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। गांगुली ने बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ‘‘यह उन पर निर्भर करता है। जब मैं बाहर हुआ तो पूरी दुनिया ने कहा कि मैं कभी वापसी नहीं कर सकूंगा लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। मैंने वापसी की और चार साल तक खेला।’’

करियर पर नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। 

माही टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app