पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा और मनोज तिवारी टीएमसी में शामिल

West Bengal Assembly Election: पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया था। सौरव गांगुली की तारीफ की थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 24, 2021 7:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ गए हैं। मनोज तिवारी पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बंगाल के पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ गए हैं। वे बुधवार को हुगली जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी रैली के दौरान टीएमसी में शामिल हुए। मनोज तिवारी पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं।

मनोज तिवारी के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा

मनोज तिवारी ने अपने राजीनितक डेब्यू से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक ट्वीट किया- 'आज एक नई यात्रा की शुरुआत होगी।' मनोज तिवारी के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा था- 'राजनेता, AITMC' तिवारी ने ट्वीट किया, 'आज एक नई यात्रा की शुरुआत हो रही है। मुझे आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है। आज से इंस्टाग्राम पर ये मेरी पॉलिटिकल प्रोफाइल होगी।' 

अभी हाल ही में भारत और बंगाल के अनुभवी तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिससे उनके लगभग डेढ़ दशक लंबे करियर का अंत हो गया था। भारत के लिए 13 एक दिवसीय और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे।

डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैचों में 420 विकेट हासिल किए थे

डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वारियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए। डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैचों में 420 विकेट हासिल किए और वह बायें हाथ के पूर्व स्पिनर उत्पल चटर्जी के बाद बंगाल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 

मनोज तिवारी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए वनडे और टी20 मैच खेले हैं। वे फिलहाल घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए भी खेल चुके हैं।

भारतीय सेलिब्रिटिज के ट्वीट की आलोचना भी की थी

हाल ही में मनोज तिवारी ने किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के खिलाफ कई भारतीय सेलिब्रिटिज के ट्वीट की आलोचना भी की थी। उन्होंने लिखा था, 'जब मैं बच्चा था तो मैंने कोई पपेट शो नहीं देखा था। ऐसा एक शो देखने में मुझे 35 साल लग गए।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल में 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी तक पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीकोलकातापश्चिम बंगालजेपी नड्डा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या