धोनी जब चाहें कर सकते हैं संन्यास की घोषणा, BCCI दे चुका साफ संदेश!

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 22, 2020 8:18 PM

Open in App

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं होने पर वीरेंद्र सहवाग ने तीखा बयान दिया है। टीम इंडिया के इस विस्फोटक ओपनर के मुताबिक ये साफ संकेत है कि धोनी जब चाहें संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सहवाग ने कहा, "मेरे मुताबिक चयनकर्ताओं ने धोनी को टीम में नहीं चुनने का मन बना लिया है, तो ऐसे में बीसीसीआई ने भी अपना मन बना लिया। ग्रेड सेलेक्टर्स बनाते हैं, जब वो मन बना चुके थे कि धोनी टीम में शामिल नहीं करना है, तो उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं करना ही उचित लगा। ये धोनी के लिए बिल्कुल साफ संदेश है कि आप जब चाहें संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।"

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं।

टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीवीरेंद्र सहवागबीसीसीआईआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या