धोनी के घर शानदार डिनर पार्टी के लिए विराट कोहली ने कहा, 'शुक्रिया', ऋषभ पंत ने साक्षी से की ये मजेदार 'शिकायत'

Virat Kohli and MS Dhoni: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के लिए एमएस धोनी ने अपने घर किया डिनर का आयोजन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 7, 2019 07:15 PM2019-03-07T19:15:33+5:302019-03-07T19:15:33+5:30

Virat Kohli, Yuzvendra Chahal Rishabh Pant thank MS Dhoni and Sakshi for perfect dinner | धोनी के घर शानदार डिनर पार्टी के लिए विराट कोहली ने कहा, 'शुक्रिया', ऋषभ पंत ने साक्षी से की ये मजेदार 'शिकायत'

कोहली ने टीम के लिए शानदार पार्टी के लिए धोनी को कहा थैंक्स

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहलीएमएस धोनी के मेजबानी अंदाज से हैरान रह गए। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से अपनी एसयूवी हमर से सफर कराया। 

इसके बाद धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए अपने रांची स्थिति फार्महाउस में एक शानदार डिनर का आयोजन किया। टीम इंडिया शुक्रवार को धोनी के गृनगर रांची में तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 

धोनी द्वारा दी गई शानदार डिनर पार्टी से प्रभावित कोहली ने धोनी को शुक्रिया कहते हुए उनके साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'टीम के साथ माही भाई के घर पर एक बेहतरीन रात। अच्छा लुत्फ, मजेदार बातें और दमदार एनर्जी। शानदार टीम शाम।' 


युजवेंद्र चहल ने भी धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को शानदार डिनर के लिए शुक्रिया कहा, 'पिछली रात के लिए शुक्रिया धोनी भाई और साक्षी भाभी।' 

इस बीच ऋषभ पंत ने इस डिनर के बाद मजेदार अंदाज में साक्षी से शिकायत की और लिखा, 'भाभी हमारा फिटनेस लेवल बिगाड़ रही हैं। सुपर फैन इवनिंग विद फैन-जैम! हमारी मेजबानी के लिए शुक्रिया एमएस धोनी और साक्षी धोनी।' 

धोनी के गृहनगर रांची स्थिति जेएससीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा। भारत ने हैदराबाद में खेला गया पहला वनडे 6 विकेट से और नागपुर में खेला गया दूसरा वनडे 8 रन से जीता था। 

Open in app