विराट कोहली ने फैंस को किया आमंत्रित, इस जगह लगेगी उनकी मोम की प्रतिमा

Virat Kohli wax Statue: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा का अनावरण मैडम तुसाद संग्रहालय में किया जाएगा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 05, 2018 5:41 PM

Open in App

नई दिल्ली, 05 जून: क्रिकेट फैंस के लिए अपने स्टार क्रिकेटरों के साथ सेल्फी लेना बहुत ही खास होता है। अगर वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसा बड़ा स्टार हो तो फैंस की लाइन ही लग जाती है। अब फैंस बिना किसी सिक्योरिटी की चिंता किए और धक्का-मुक्की किए ही विराट कोहली के साथ सेल्फी ले पाएंगे। 

चौंकिए, मत! दरअसल जल्द ही कोहली की मोम की प्रतिमा का अनावरण दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में किया जाएगा। विराट कोहली ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है कि 6 जून को दिल्ली स्थिति मैडम तुसाद में उनके मोम के स्टैचू (प्रतिमा) का अनावरण किया जाएगा। 

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, '6 जून को, आइए स्टैचू खेलें! मैडम तुसाद में ने के लिए उत्साहित :)'

मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही कोहली उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिनकी प्रतिमा इस म्यूजियम का हिस्सा हैं। इन क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के नाम शामिल हैं, जिनकी प्रतिमा इस म्यूजियम में पहले से ही मौजूद है।

क्रिकेटरों के अलावा इस संग्रहालयन में लियोनेल मेसी और डेविड बेकहम जैसे स्टार फुटबॉलरों के अलावा बॉलीवुड, हॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी कई चर्चित हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं मौजूद हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीमैडम तुषाद वैक्स म्यूजियम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या