Video: विराट कोहली ने किया ऐसा काम, देखकर बढ़ जाएगी कप्तान के लिए इज्जत

विराट कोहली ने इस बार ऐसा काम किया है जिसे देखकर फैंस के दिन मे उनके लिए इज्जत बढ़ जाएगी।

By सुमित राय | Published: February 27, 2019 6:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान विराट कोहली हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करते है।विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो देखकर फैंस के दिल मे उनके लिए इज्जत बढ़ जाएगी।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करते है। अपने आक्रामकता से लोगों का दिल जीतने वाले विराट कोहली मैदान के बाहर फैंस के साथ सेल्फी और फोटो लेकर उन्हें खुश करते है। लेकिन विराट कोहली ने इस बार ऐसा काम किया है जिसे देखकर फैंस के दिल मे उनके लिए इज्जत बढ़ जाएगी।

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वो अपने सिक्योरिटी स्टाफ फैजल खान के बर्थडे मना रहे है। विराट ने फैजल के साथ केक काटा और अपने हाथों से खिलाया। बर्थडे मनाने के साथ ही विराट कोहली ने फैजल को गिफ्ट भी दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद चारो तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

विराट कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं और मीठा बिल्कुल भी नहीं खाते हैं, फैजल का बर्थडे मनाने के बाद वो खुद को नहीं रोक पाए और वीडियो में केक खाते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके बाद विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते दिखेंगे।

टॅग्स :विराट कोहलीभारत Vs ऑस्ट्रेलिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या