एशिया कप में नहीं खेलेंगे विराट कोहली! इस दिग्गज को एक बार फिर मिल सकती है टीम की कमान

कोहली को अगर आराम दिया जाता है तो एशिया कप का रंग थोड़ा फीका जरूर हो जायेगा।

By विनीत कुमार | Published: September 1, 2018 09:23 AM2018-09-01T09:23:01+5:302018-09-01T09:27:37+5:30

virat kohli and hardik pandya may rested for asia cup 2018 | एशिया कप में नहीं खेलेंगे विराट कोहली! इस दिग्गज को एक बार फिर मिल सकती है टीम की कमान

विराट कोहली

googleNewsNext

नई दिल्ली, 1 सितंबर: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रर्दशन कर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टूर्नामेंट से हार्दिक पंड्या भी बाहर रह सकते हैं। ऐसे में कोहली की गैरहाजिरी में रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी दी जा सकती है।

एशिया कप का आगाज 15 सितंबर से होना है। इसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान और क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट से आने वाली एक अन्य एशियाई टीम भी हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का भी मैच होना है जो 19 सितंबर को दुबई में खेला जायेगा।

बहरहाल, कोहली को अगर आराम दिया जाता है तो एशिया कप का रंग थोड़ा फीका हो सकता है। साथ ही इस टूर्नामेंट में कप्तानी के तौर पर भी भारत को नये सिरे से सोचना होगा। वैसे रोहित शर्मा हाल के दिनों में कोहली की गैरहाजिरी में टीम की कप्तानी करते नजर आये हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारत में सीरीज के दौरान रोहित शर्मा टीम की सफलतापूर्वक कप्तानी कर चुके हैं।

इसके बाद इसी साल निदाहास ट्रॉफी के दौरान कोहली को आराम दिये जाने के समय भी रोहित शर्मा ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और टीम को चैम्पियन बनाने में भी कामयाब रहे थे। निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में दिनेश कार्तिक के आखिरी गेंद पर छक्के की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को हराया था। 

इन सबके बीच माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा को आराम दिया जाता है तो शिखर धवन को उप-कप्तानी सौंपी जा सकती है। धवन निदाहास ट्रॉफी के दौरान भी उप-कप्तान रहे थे। हालांकि, इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी भारतीय टीम की मुश्किलों को कम करने में जरूर मदद कर सकती है।

Open in app