विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे ये स्टार्स, मेहमानों को परोसी जाएंगी 200 तरह की डिशेज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद मंगलवार को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। रिसेप्शन में गेस्ट को 200 तरह की डिशेस पेश की जाएंगी।

By सुमित राय | Published: December 26, 2017 02:43 PM2017-12-26T14:43:08+5:302017-12-26T16:36:11+5:30

Virat-Anushka Mumbai Reception: When, where, guest list and everything else you need to know | विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे ये स्टार्स, मेहमानों को परोसी जाएंगी 200 तरह की डिशेज

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी।

googleNewsNext
Highlightsविराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी।विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को पहला रिसेप्शन दिया था।दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बाद मंगलवार को मुंबई में रिसेप्शन देंगे, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी, बीसीसीआई के अधिकारी, बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन शामिल होंगे। इससे पहले दोनों ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी।

ये होंगे विराट-अनुष्का के गेस्ट
विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के तीनों खान, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा शामिल हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिसेप्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी मौजूद रहेंगे।

कहां होगा विराट-अनुष्का का रिसेप्शन
विराट और अनुष्का का रिसेप्शन मुंबई के वर्ली के सेंट रेगिस होटल की नौवीं मंजिल स्थित एस्टर बॉलरूम में होगा। इस बॉलरूम की क्षमता 300 गेस्ट की हैं। जानकारी के अनुसार रिसेप्शन में गेस्ट को 200 तरह की डिशेस पेश की जाएंगी।

21 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था रिसेप्शन
इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को पहला रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा शिखर धवन, गौतम गंभीर और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे।

Open in app