भारत के इस खिलाड़ी ने 17 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक, दुनियाभर के खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

यश्स्वी पिछले साल अंडर-19 एशिया कप से चर्चा में आए थे, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 85 रनों की पारी खेली थी।

By सुमित राय | Published: October 16, 2019 2:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत के यशस्वी जयसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।यशस्वी जयसवाल ने 17 साल 292 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा है।

भारत के यशस्वी जयसवाल ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। यशस्वी ने मुंबई की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा और इसी के साथ वह दुनिया के सबसे कम उम्र के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने दोहरा शतक जड़ा हो।

दोहरा शतक लगाने के साथ ही यशस्वी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यशस्वी जयसवाल ने 17 साल 292 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा है। यशस्वी जयसवाल ने 154 गेंदों में 17 चौके और 12 छक्के जड़कर 131.81 की स्ट्राइकरेट से 203 रन की पारी खेली है।

28 दिसंबर 2001 को जन्मे यशस्वी 21वीं शताब्दी में जन्म पहले खिलाड़ी हैं, जिसने दोहरा शतक जड़ा है। इसके साथ ही यशस्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस पारी में 12 छक्के लगाए।

इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में यह दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले संजू सैमसन ने केरल की ओर से खेलते हुए गोवा के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। संजू सैमसन ने 129 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 164.34 की स्ट्राइक रेट से 212 रनों की पारी खेली थी।

यश्स्वी पिछले साल अंडर-19 एशिया कप से चर्चा में आए थे, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 85 रनों की पारी खेली थी।

टॅग्स :विजय हजारे ट्रॉफीक्रिकेट रिकॉर्डसंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या