शतक से चूके शार्दुल ठाकुर-सूर्यकुमार यादव, मुंबई ने 200 रन से जीता मैच

मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर और सूर्यकुमार यादव ने अपनी दमदार बल्लेबाजी दिखाई, लेकिन शतक से चूक गए...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 01, 2021 4:15 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 200 रन से हराया।सूर्यकुमार यादव ने 91, शार्दुल ठाकुर ने बनाए 92 रन।प्रशांत सोलंकी ने झटके 4 विकेट।

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Himachal Pradesh vs Mumbai, Round 5, Elite Group D: विजय हजारे ट्रॉफी में 1 मार्च को मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 200 रन से रौंद दिया। मुंबई ने इससे पहले दिल्ली, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और राजस्थान को शिकस्त दी थी। मुकाबले में मुंबई के दो बल्लेबाज शतक से चूक गए, जिनमें सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है। 

मुंबई ने खराब शुरुआत के बावजूद बनाए 321 रन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 9 विकेट खोकर 321 रन बनाए। टीम ने अपने चार विकेट महज 49 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने सरफराज खान (11) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 99 रन जुटाए।

सूर्यकुमार यादव-शार्दुल ठाकुर शतक के करीब आकर चूके

सूर्यकुमार यादव 75 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने आदित्य तारे के साथ छठे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। आदित्य 7 बाउंड्री की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ठाकुर ने 57 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 92 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से ऋषि धवन ने 4, जबकि पंकज जायसवाल ने 3 शिकार किए।

हिमाचल 121 रन पर ऑलआउट

इसके जवाब में हिमाचल प्रदेश 24.1 ओवर में महज 121 रन पर सिमट गया। टीम की ओर से मयंक डागर ने नाबाद 38, जबकि प्रवीण ठाकुर ने 22 रन बनाए। मुंबई की तरफ से प्रशांत सोलंकी ने 4, जबकि शम्स मुलनी ने 3 शिकार किए।

टॅग्स :विजय हजारे ट्रॉफीशार्दुल ठाकुरक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या