पृथ्वी शॉ ने खेली नाबाद 105 रन की पारी, शिखर धवन बगैर खाता खोले आउट

पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर मुंबई ने जीत के साथ विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में अपने अभियान की शुरुआत की है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 21, 2021 3:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देविजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई ने दिल्ली को हराया।पृथ्वी शॉ ने खेली नाबाद शतकीय पारी।शिखर धवन 5 गेंदों में नहीं खोल सके खाता।

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Delhi vs Mumbai, Round 1, Elite Group D: विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में 21 फरवरी को राउंड 1 के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने नाबाद शतकीय पारी खेली।

दिल्ली ने 32 रन पर गंवाए 6 विकेट

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने खाता खुलने से पहले ही अनुज रावत (0) और शिखर धवन (0) के रूप में सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया। आलम ये रहा कि महज 32 रन तक टीम के 6 विकेट गिर गए। इसके बाद हिम्मत सिंह ने शिवांक वशिष्ठ के साथ सातवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। 

हिम्मत सिंह ने जड़ा नाबाद शतक, दिल्ली ने बनाए 211 रन

शिवांक 70 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हिम्मत ने कप्तान प्रदीप सांगवान के साथ 8वें विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी की, जिसके दम पर दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 211 रन बनाए। हिम्मत सिंह 145 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम की ओर से धवल कुलकर्णी ने 3, जबकि शम्स मुलानी ने 2 विेकट झटके।

पृथ्वी शॉ की शानदार साझेदारियां

इसके जवाब में मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन जुटाए। अय्यर 39 के स्कोर पर पगबाधा आउट हुए और पृथ्वी शॉ ने यहां से सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 जोड़कर टीम को जीत के बेहद करीब ला दिया। 

पृथ्वी शॉ का शतक, सूर्यकुमार यादव ने जड़ी फिफ्टी

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम में चयन के अगले दिन 33 बॉल में 8 बाउंड्री की मदद से 50 रन की पारी खेली, जबकि शॉ ने 89 बॉल में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन बनाकर मुंबई को 31.5 ओवरों में ही जीत दिला दी। दिल्ली की तरफ से ललित यादव ने 2, जबकि शिवांक ने 1 शिकार किया।

टॅग्स :विजय हजारे ट्रॉफीपृथ्वी शॉशिखर धवनदिल्लीमुंबई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या