USA Major League Cricket 2023: आईपीएल की 4 टीम एमएलसी से जुड़ी, दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला से हाथ मिलाया, जुलाई में शुरू, जानें सबकुछ

USA Major League Cricket 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अमेरिका में नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सिएटल फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल करने और उसका संचालन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के साथ हाथ मिलाया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 17, 2023 4:32 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स यहां भी धमाल करेंगे। टीम का नाम सिएटल ओरकास रखा गया है।ओर्का एक ‘किलर व्हेल’ है जो सिएटल के आसपास समुद्र में पाई जाती है।

USA Major League Cricket 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 4 टीम अमेरिका में नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) से जुड़ गई है। दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स यहां भी धमाल करेंगे। 

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला और जीएमआर ग्रुप (दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने यूएसए की मेजर लीग क्रिकेट की सिएटल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व और संचालन के अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस टीम का नाम सिएटल ओरकास रखा गया है।

ओर्का एक ‘किलर व्हेल’ है जो सिएटल के आसपास समुद्र में पाई जाती है। मेजर लीग क्रिकेट जुलाई में शुरू होगा। आईपीएल की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी नई लीग से जुड़ी हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स एमएलसी से जुड़ने वाली आईपीएल की पहली टीम थी। उसने तब लॉस एंजिल्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व हासिल किया था।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी खुद को जोड़ा है। MI जिसके पास IPL के अलावा SA20 और ILT20 में भी टीमें हैं। मुंबई इंडियंस ने यहां पर टीम का नाम न्यूयॉर्क फ्रेंचाइजी रखा है। सुपर किंग्स ने स्थानीय निवेशकों अनुराग जैन और रॉस पेट्रोट जूनियर के साथ टेक्सास में डलास फ्रेंचाइजी रखा है। 

छह में से चार एमएलसी टीमों में आईपीएल की है। वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को में स्थित दो अन्य टीमों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से गठबंधन किया है। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स उच्च प्रदर्शन भागीदार के रूप में वाशिंगटन डीसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेगा, जबकि क्रिकेट विक्टोरिया एमएलसी की सैन फ्रांसिस्को फ्रेंचाइजी के साथ एकजुट होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सअमेरिकावाशिंगटनसत्य नाडेला
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या