United Arab Emirates vs New Zealand, 2nd T20I: 17 साल के अयान का कारनामा, यूएई ने इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को हराया, 26 गेंद पहले मारी बाजी, देखें वीडियो

United Arab Emirates vs New Zealand, 2nd T20I: तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर है और तीसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 20, 2023 12:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी पहली जीत है। दुबई में उनकी पहली जीत है। सफेद गेंद क्रिकेट में यूएई की सबसे बड़ी रात है।

United Arab Emirates vs New Zealand, 2nd T20I: यूएई ने इतिहास रचा है। न्यूजीलैंड को पहली बार मात दी है। 17 साल के अयान अफजल खान ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच पर कब्जा कर लिया।

तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर है और तीसरा मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। सफेद गेंद क्रिकेट में यूएई की सबसे बड़ी रात है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी पहली जीत है। दुबई में उनकी पहली जीत है। यूएई के खिलाड़ियों ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

आसिफ खान ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन पहले गेंदबाजों ने बीज बोए और फिर वसीम ने शानदार अर्धशतक बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने केवल 142 रन ही बना सके। 26 गेंद पहले यूएई ने बाजी मार ली। 3 विकेट पर 144 रन बनाकर इतिहास रच दिया। 

टिम साउदी की गेंद पर आसिफ खान ने फोर लगाकर जीत दर्ज की। संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक जीत के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में फैंस में उत्साह छा गया। संयुक्त अरब अमीरात की 7 विकेट से जीत हो गई। 

टॅग्स :UAEआईसीसीटिम साउदीTim Southee
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या