U19 Asia Cup 2025: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू? अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक ठोकने वाले 17 वर्षीय बल्लेबाज

17 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 122 गेंद पर मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक ठोक सुर्खियां बटोरीं।

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2025 14:03 IST2025-12-16T13:55:28+5:302025-12-16T14:03:28+5:30

U19 Asia Cup 2025: Who is Abhigyan Kundu? The 17-year-old batsman who scored a double century in the Under-19 Asia Cup | U19 Asia Cup 2025: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू? अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक ठोकने वाले 17 वर्षीय बल्लेबाज

U19 Asia Cup 2025: कौन हैं अभिज्ञान कुंडू? अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक ठोकने वाले 17 वर्षीय बल्लेबाज

U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप 2025 में वैभव सूर्यवंशी के बाद अब टीम इंडिया का एक और सितारा सुर्खियों में है। 17 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 122 गेंद पर मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक ठोक सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन यादगार पारी में 125 गेंदों का सामना करते हुए 167.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 17 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 209 रन बनाए। उनकी डबल सेंचुरी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया के सामने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 408 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसमें वेदांत त्रिवेदी के 90 रन और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अंदाज में 26 बॉल में आए 50 रन भी शामिल हैं। 

कुंडू का यह दोहरा शतक उस समय आया जब भारत के प्रमुख तीन शुरुआती विकेट 87 रन पर गिर गए थे। इससे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने शतक लगाने तक अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया और सूझ-बूझ से पारी को वेदांत त्रिवेदी के साथ आगे बढ़ाया। वह इस मौजूद एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी के बाद शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने। उन्होंने यूएई के खिलाफ नाबाद 34 और पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह अंडर 19 टीम को ऐसे ही मुश्किल से निकाल चुके हैं। 

कौन हैं अभिज्ञान कुंडू?

अभिज्ञान कुंडू का जन्म 30 अप्रैल 2008 को कोलकाता में हुआ था। महज 17 साल की उम्र में ही उन्होंने अच्छी पहचान बना ली है। इतना ही नहीं वह 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई की अंडर-14 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। बचपन से ही उनके अंदर क्रिकेट के प्रति जुनून और लगाव था।

कुंडू अंडर-14 में मुंबई के लिए खेलने के बाद अंडर-16 नेशनल और फिर अंडर-19 मुंबई की टीम के लिए खेले। मुंबई की अंडर-19 टीम में उन्हें कप्तान भी बनाया गया। 15 साल की उम्र में उन्होंने 175 रनों की पारी खेली थी और सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बने।
 

Open in app