बेन स्टोक्स पर बन रही डाक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च, जानिए कब होगी रिलीज

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर बन रही डाक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स पर रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'फीनिक्स फ्रॉम द एशेज' है। डाक्यूमेंट्री में स्टोक्स के अलावा उनके साथी क्रिकेटर भी दिखाई देंगे।

By शिवेंद्र राय | Published: July 29, 2022 03:14 PM2022-07-29T15:14:19+5:302022-07-29T15:22:12+5:30

Trailer launch of the documentary being made on Ben Stokes know when it will be released | बेन स्टोक्स पर बन रही डाक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च, जानिए कब होगी रिलीज

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स

googleNewsNext
Highlights'फीनिक्स फ्रॉम द एशेज' है स्टोक्स पर बन रही डाक्यूमेंट्री का नामयह डॉक्यूमेंट्री 26 अगस्त को रिलीज होगीडाक्यूमेंट्री पिछले डेढ़ साल से बन रही थी

नई दिल्ली: इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर बन रही डाक्यूमेंट्री का ट्रेलर सामने आया है। बेन स्टोक्स का जीवन बेहद हा उतार-चढ़ाव वाला रहा है और इस डाक्यूमेंट्रीम में उनके जीवन और क्रिकेट करियर हर संघर्ष को कवर किया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स पर रिलीज होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'फीनिक्स फ्रॉम द एशेज' है। इस डाक्यूमेंट्री में का ट्रेलर तीन मिनट का है और इसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट और स्टुअर्ट ब्रॉड भी नजर आ रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 26 अगस्त को रिलीज होगी।

अमेजन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स पर रिलीज होने वाली ये डाक्यूमेंट्री पिछले डेढ़ साल से बन रही थी। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम जब इस साल फरवरी महीने में वेस्टइंडीज का दौरा कर रही थी तब फिल्म निर्माण से जुड़े कैमरामैन लगातार बेन स्टोक्स के साथ थे। इस डाक्यूमेंट्री के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में स्टोक्स के साथ खेलने वाले शिलाड़ियों से भी बात की गई है। इसे बनाने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से अनुमति भी ली गई थी।

डिप्रेशन से जूझ चुके हैं स्टोक्स

दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार बेन स्टोक्स एक समय डिप्रेशन से जूझ रहे थे और क्रिकेट से ब्रेक भा लिया था। उस समय बहुत सारे लोगों को लगा कि स्टोक्स का क्रिकेट करियर समाप्त हो गया। लेकिन स्टोक्स ने शानदार तरीके से मैदान पर दोबारा वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वनडे से लिया संन्यास

हाल ही में जो रूट नें इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़ दी जिसके बाद स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद से ही इंग्लैंड बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। टेस्ट की कैप्टेंसी मिलने के बाद स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। स्टोक्स ने संन्यास का कारण हद से ज्यादा हो रहे क्रिकेट को बताया। इसके बाद क्रिकेट जगत में वनडे क्रिकेट को खत्म करने की बहस भी छिड़ गई।

Open in app