51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने पर पैसों की बारिश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! पहली बार जीतकर इतिहास रच दिया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 11:33 IST2025-11-03T11:32:55+5:302025-11-03T11:33:55+5:30

team india winner 51 crore rupees cash prize money rains winning ICC World Cup for the first time | 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने पर पैसों की बारिश

photo-bcci

Highlightsमैं लड़कियों द्वारा भारत को गौरवान्वित किए जाने की सराहना करती हूं। सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।पहले मैं भारत की शानदार क्रिकेट जीत की बात करूंगा।

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वैश्विक ट्रॉफी जीती। सैकिया ने सोमवार को पीटीआई को बताया, ‘‘ बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा। सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जीतने पर सोमवार को बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण खेल को और भी ऊंचाई पर ले जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया और देश की खेल उपलब्धियों में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं लड़कियों द्वारा भारत को गौरवान्वित किए जाने की सराहना करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई! उन्होंने पहली बार इसे जीतकर इतिहास रच दिया है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे अच्छा खेलती रही हैं और आज उन्हें अपनी प्रतिभा एवं प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम मिला। यह ऐतिहासिक क्षण महिला क्रिकेट को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। लड़कियों ने भारत को जिस तरह से गौरवान्वित किया है, मैं उसकी प्रशंसा करती हूं।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहला आईसीसी विश्व कप खिताब जीतने पर सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

और कहा कि पूरे देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है। यहां आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम विज्ञान से जुड़ा है, लेकिन पहले मैं भारत की शानदार क्रिकेट जीत की बात करूंगा।”

उन्होंने कहा, “पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से उत्साहित है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप खिताब है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता देशभर के लाखों युवाओं को प्रेरित करेगी।” भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय दर्ज किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, "ऐतिहासिक विजय... विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन! देश वासियों को हृदयतल से बधाई! आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।"

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय टीम को विश्व कप जीत की हार्दिक बधाई! आपने देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।" भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार रात नवी मुंबई में आयोजित फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीत लिया।

Open in app