Icc T20 World Cup 2024: मुथैया मुरलीधरन ने कहा, "रोहित शर्मा खेलेंगे 20-20 विश्व कप"

Icc T20 World Cup 2024: विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया। 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। लेकिन विश्व कप की ट्रॉफी जीत नहीं पाए। अब अगला विश्व कप 2027 में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित विश्व कप 2027 का विश्व कप खेलेंगे।

By धीरज मिश्रा | Published: November 25, 2023 12:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुथैया मुरलीधरन ने कहा, रोहित अपनी फिटनेस पर पर ध्यान दें, वह खेलेंगे विश्व कपसाल 2024 में आयोजित होगा टी20 विश्व कपरोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 मैच नहीं खेला

Icc T20 World Cup 2024: विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया। 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। लेकिन विश्व कप की ट्रॉफी जीत नहीं पाए। अब अगला विश्व कप 2027 में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रोहित विश्व कप 2027 का विश्व कप खेलेंगे।

इसी बीच श्रीलंका के पूर्व स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि अगर रोहित की इच्छा है तो वह अगले साल आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप में खेल सकते हैं। मुरली ने कहा कि रोहित एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और इस शॉर्ट फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है। मालूम हो कि साल 2022 में रोहित की कप्तानी जब भारत सेमीफाइनल से बाहर हुई तब से रोहित ने एक भी मैच नहीं खेला है। टी20 की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

मुरली बोले विश्व कप में गजब की बैटिंग की

मुरली ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि आप विश्व कप में उनकी बल्लेबाजी देखें, उन्होंने जिस तरीके से मैदान के चारों तरफ रन बनाए, वह तारीफ के काबिल हैं। रोहित ने अपनी टीम को हर मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए भरपूर कोशिश की। वह अभी 36 साल हैं वह अगर अपनी फिटनेस पर विराट कोहली की तरफ ध्यान दें तो वह साल 2027 में होने वाले विश्व कप भी खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि उनके दिमाग में भी यही चल रहा होगा कि एक विश्व कप और खेले।

मुरली अपनी बोयपिक फिल्म का कर रहे हैं प्रचार

श्रीलंका के गेंदबाज मुरलीधरन के ऊपर बनी फिल्म मुरलीधरण 800 का प्रचार कर रहे हैं। उनकी बायोपिक जियो सिनेमा की ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मुरली अपनी फिल्म के प्रचार के लिए बिग बॉस 17 के घर में भी गए थे।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपरोहित शर्मामुथैया मुरलीधरनविराट कोहलीभारत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या