T20 World Cup 2022: विश्व कप के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की टीम, इन खिलाड़ियों को किया बाहर, देखें लिस्ट

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से सीरीज 2-2 से ड्रा के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। आईपीएल के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 20, 2022 6:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देआलराउंडर हार्दिक पांड्या पहली बार आयरलैंड में टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले थे।ईशान किशन और दिनेश कार्तिक की फॉर्म ने निश्चित रूप से टीम प्रबंधन को चयन सिरदर्द दिया है।

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सभी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। जैसे-जैसे टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है। टीम इंडिया को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी राय रख रहे हैं। 

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से सीरीज 2-2 से ड्रा के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। आईपीएल के बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे। टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या पहली बार आयरलैंड में टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले थे। सीरीज में ईशान किशन और दिनेश कार्तिक की फॉर्म ने निश्चित रूप से टीम प्रबंधन को चयन सिरदर्द दिया है। जबकि किशन सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। कार्तिक सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के साथ भारतीय बल्लेबाज थे।

भारत मैच-फिनिशर से ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली विश्व प्रतियोगिता में जाना चाहेगा। प्लेइंग इलेवन के लिए किस विकेटकीपर को चुना जाए। जबकि पंत लंबे समय से भारत की पहली पसंद रहे हैं। कार्तिक अपने हालिया बल्लेबाजी फॉर्म के कारण देर से उनके सबसे बड़े प्रतियोगी के रूप में उभरे हैं।

क्रिकेट पंडितों ने इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व आयोजन के लिए भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी अपनी टीम चुनी। स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान ने टी 20 विश्व कप के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी।

ऋषभ पंत अपने प्लेइंग इलेवन से गायब हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने दिनेश कार्तिक को चुना है। पठान ने मोहम्मद शमी और इशान किशन को भी बाहर किया है। इसके साथ दीपक चाहर को टीम में शामिल नहीं किया है। चाहर आईपीएल से भी बाहर थे।

2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए इरफान पठान की इंडिया इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :टीम इंडियादिनेश कार्तिकऋषभ पंतइरफान पठानआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपऑस्ट्रेलियाबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या