123 मैच, 39.57 औसत और 4234 रन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर-1 पर बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2025 12:45 IST2025-11-01T12:44:38+5:302025-11-01T12:45:47+5:30

t20 runs 123 matches average 39-57 and 4234 runs Babar Azam number 1, leaving behind Rohit Sharma and Virat Kohli | 123 मैच, 39.57 औसत और 4234 रन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर-1 पर बाबर आजम

file photo

Highlightsरोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।बाबर का स्ट्राइक रेट 128.77 है और 73 छक्के लगाए हैं।रोहित, कोहली, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग उनसे आगे हैं।

कराचीः बीबीएल-15 में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुँचने से पहले बाबर आजम को बड़ी खुशी मिली। पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। बाबर आजम ने रोहित शर्मा का पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

बाबर ने अब तक 123 मैचों में 39.57 की औसत से 4234 रन बनाए हैं, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या कम है। बाबर का स्ट्राइक रेट 128.77 है और उन्होंने 73 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित, कोहली, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग उनसे आगे हैं।

रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 है और उन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 है और उन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। बटलर का स्ट्राइक रेट 148.97 है और उन्होंने 172 छक्के लगाए हैं जबकि आयरलैंड के स्टर्लिंग का स्ट्राइक रेट 134.86 है और उन्होंने 133 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर सीरीज़ बराबर कर ली है।

सैम अयूब ने 38 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की आक्रामक पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 110 रनों पर समेटने के बाद सिर्फ़ 13.1 ओवर में 1-112 रन बनाकर जीत हासिल की। तेज़ गेंदबाज़ सलमान मिर्ज़ा (3-14) और फ़हीम अशरफ़ (4-23) ने सात विकेट लिए। तीसरा और निर्णायक टी20 शनिवार को है।

Open in app