अब नहीं बनेगा 'एमएस धोनी' का सीक्वल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लिया गया फैसला

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 09:29 PM2020-06-14T21:29:11+5:302020-06-14T21:43:53+5:30

Sushant Singh Rajput Found Dead at Mumbai Home, ms dhoni manager on ms dhoni sequel | अब नहीं बनेगा 'एमएस धोनी' का सीक्वल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लिया गया फैसला

अब नहीं बनेगा 'एमएस धोनी' का सीक्वल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लिया गया फैसला

googleNewsNext
Highlightsसाल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'बॉलीवुड में इस फिल्म से सुशांत ने हासिल किया था नया मुकाम।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने साफ कर दिया है कि सुशांत के बिना धोनी की फिल्म का सीक्वल नहीं बनेगा। 34 वर्षीय सुशांत ने रविवार (14 जून) को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

एबीपी न्यूज के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्त और उनके मैनेजर अरुण पांडे ने कहा, ''सीक्वल की बात जेहन में थी और सोचा जा रहा था कि आने वाले वक्त में इस पर काम किया जाए, लेकिन आज जो हुआ है उसके बाद किसी भी बात का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है।''

उन्होंने कहा, ''मैं शॉक रह गया हूं। मेरे पास कहने को शब्द नहीं बचे हैं। वह खुशमिजाज व्यक्ति था। मैंने कम से कम 100 दिन उसके साथ गुजारे हैं। हम काफी क्लोज दोस्त बन गए थे।'' 

साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह राजपूत ने नया मुकाम हासिल किया था। फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

धोनी को समझने के लिए खुद रांची जाकर रहे थे सुशांत: 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए धोनी के जीवन को समझने के लिए सुशांत सिंह राजपूत रांची में रहे थे। इस बीच वह वहां के लोगों से मिलते-जुलते भी रहे। फिल्म की शूटिंग के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान से सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती भी काफी मजबूत हुई थी।

शानदार सफर अधूरा रह गया: भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेनिंग दी थी, उन्होंने कहा कि इस युवा अभिनेता की मौत से एक बेहतरीन यात्रा अधूरी रह गई। 

टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल'' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सुशांत ने 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पटना में जन्मे सुशांत सिंह ने 'केदारनाथ', 'छिछोरे' समेत 11 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था।

Open in app