जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्य कुमार यादव की विस्फोटक पारी, 244 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में बनाए नाबाद 61 रन

सूर्य कुमार यादव ने 244 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में बनाए 61 रनों नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में यादव ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इस टी20 विश्वकप के संस्करण में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। 

By रुस्तम राणा | Published: November 06, 2022 3:47 PM

Open in App
ठळक मुद्देअपनी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और 4 छक्के जड़ेइस टी20 विश्वकप के संस्करण में यादव का यह तीसरा अर्धशतक है भारत के लिए अंतिम 5 ओवरों में सर्वाधिक 56 रन बनाने वाले यादव तीसरे बल्लेबाज बने

IND vs ZIM: भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने जिम्ब्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने 244 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में बनाए 61 रनों नाबाद पारी खेली है। अपनी पारी में यादव ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इस टी20 विश्वकप के संस्करण में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 23 गेंदों में पूरा किया। सूर्यकुमार यादव इस अर्धशतक के साथ कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुछ रिकॉर्डस में भी अपने नाम किए। भारत के लिए अंतिम 5 ओवरों में सर्वाधिक रन बनाने वाले यादव तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अंतिम पांच ओवरों में कोहली ने इसी साल दुबई में 63 रन बनाए थे अफगानिस्तान के खिलाफ। 2007 में युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ डरबन 58 रन बनाए थे। जबकि यादव ने 56 रन बनाए। इसके अलावा टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। 

टी20 विश्व कप (गेंदों) में भारत के लिए सबसे तेज 50 रन

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 200718 केएल राहुल बनाम एससीओ दुबई 202120 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 200723 एसके यादव बनाम जिम मेलबर्न 2022

इस मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली। टी20 विश्वकप में यह उनकी बैक टू बैक फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 50 रन ठोके थे। रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ केएल राहुल ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 34 गेंदों में छक्का लगाकर टी20 करियर की 22वां अर्धशतक लगाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 186/5 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया है। 

टॅग्स :Suryakumar Yadavटीम इंडियाकेएल राहुलKL Rahul
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या