कोच की बेटी को दिल दे बैठे थे सुरेश रैना, परिवार को पता चला तो...

सुरेश रैना और प्रियंका के परिवार लंबे समय से एक दूसरे के करीबी थे, जहां से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 27, 2019 07:06 AM2019-11-27T07:06:36+5:302019-11-27T07:06:36+5:30

Suresh Raina Profile - Stats, IPL Cricket Records, Career, Suresh Raina wife, Suresh Raina daughter | कोच की बेटी को दिल दे बैठे थे सुरेश रैना, परिवार को पता चला तो...

कोच की बेटी को दिल दे बैठे थे सुरेश रैना, परिवार को पता चला तो...

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेना रैना अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से अप्रैल 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रैना के रिकॉर्ड की तो आपने खूब चर्चा सुनी ही होंगी लेकिन क्या आपने उनकी प्रेम कहानी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम रैना के 33वें जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताएंगें, उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में।

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को मुरादनगर, जिला गाजियाबाद में हुआ था। उनके पिता त्रिलोकचंद सेना में रह चुके हैं। रैना का परिवार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का है। उनकी पत्नी प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा मुरादनगर के एक इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर रहे। उनकी कोचिंग में सुरेश रैना ने अपने खेल को निखारा था।


  
सुरेश रैना और प्रियंका के परिवार लंबे समय से एक दूसरे के करीबी थे, जहां से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। लव स्टोरी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, दोनों को परिवार को खबर लग गई। परिवार को भी इस रिश्ते से कोई इनकार नहीं था।

सुरेश रैना की शादी का पूरा कार्यक्रम दिल्ली के होटल लीला पैलेस में किया गया था। रैना की हाईप्रोफाइल शादी में टीम इंडिया के कई दिग्गज और चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। इसके अलावा विवाह समारोह में आईसीसी के चेयरमैन रहे एन श्रीनिवासन और भारत व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

प्रियंका चौधरी नीदरलैंड्स में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करती थीं। बीटेक करने के बाद प्रियंका ने एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन वो बाद में शादी के बाद भारत आ गईं।

साल 2016 में इस कपल के घर बेटी ग्रेसिया का जन्म हुआ। प्रियंका और सुरेश रैना ने मिलकर एक चैरिटी फाउंडेशन की शुरुआत की, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिया रैना फाउंडेशन रखा। ये संस्था उन्होंने अपनी बेटी के बर्थडे पर शुरू की, जो कि गरीब माताओं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को सुलझाती और मदद करती है। इस फाउंडेशन के जरिए प्रियंका चौधरी गरीब महिलाओं को सशक्त बनने और बच्चों से संबंधित अहम फैसले खुद लेने के लिए भी प्रेरित करती हैं। 

सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों की 194 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 5615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक जड़े। 18 टेस्ट मैचों की 31 पारियों में ये बल्लेबाज 1 सेंचुरी और 7 फिफ्टी की मदद से 768 रन बना चुका है। वहीं 78 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों की 66 पारियों में वह 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1604 रन बना चुके हैं। रैना 190 आईपीएल मैचों की 186 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए 5344 रन बना चुके हैं। इस दौरान रैना ने 1 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। रैना इस फॉर्मेट में 25 शिकार भी कर चुके हैं।

Open in app