Video: एमएस धोनी को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा कुछ ऐसा, ठहाके लगाकर हंसने लगीं साक्षी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रविवार को पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला, जिसमें चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा।

By सुमित राय | Published: May 06, 2019 4:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर चेन्नई-पंजाब का मैच देखने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचे थे।इस दौरान सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो भी बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया।सुनील ग्रोवर वीडियो में काफी मजाकिया लहजे में बोलते हुए नजर आए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए प्लेऑफ की टीमें फाइनल हो गई हैं और पहले क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रविवार को पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला, जिसमें चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को देखने के लिए मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचे, जहां वह एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो भी बनाया, जिसे ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

वीडियो में काफी मजाकिया लहजे में बोलते हुए नजर आए। वीडियों में सुनील ग्रोवर धोनी की पत्नी साक्षी के साथ वीडियो शूट करते कह रहे हैं, 'हां, धोनी एक ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो अपनी गाड़ी स्टेडियम में पार्क करते हैं।'

सुनील ग्रोवर के इस शूट के बाद साक्षी धोनी खूब ठहाके लगाकर हंस रही हैं।

पंजाब के खिलाफ मैच में हार के बाद एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए वोट देने रांची पहुंचे। धोनी ने पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी के साथ रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान धोनी ने जीवा को गोद लिया था। मतदान केंद्र पर धोनी के पहुंचते ही जेवीएम श्यामली पोलिंग बूथ पर फैंस की भारी भीड़ जुट गई। धोनी ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

टॅग्स :साक्षी धोनीएमएस धोनीआईपीएल 2019सुनील ग्रोवरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या