टीम इंडिया की जीत के बाद धोनी-चहल को मिले केवल इतने पैसे, गावस्कर ने लगाई ऑस्ट्रेलिया को लताड़

टीम इंडिया को एडम गिलक्रिस्ट ने महज विजेता ट्रॉफी प्रदान की। गावस्कर ने आलोचना की कि उन्हें कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया।

By भाषा | Published: January 18, 2019 6:43 PM

Open in App

मेलबर्न: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिये लताड़ा कि उसने भारतीय टीम के ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उस राजस्व के हिस्सेदार हैं जिसे बनाने में मदद करते हैं। 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में उसको पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। 'मैन आफ द मैच' युजवेंद्र चहल और 'मैन आफ द सीरीज' महेंद्र सिंह धोनी को मैच के बाद 500-500 डॉलर दिये गये। खिलाड़ियों ने यह इनामी राशि दान में दे दी। 

टीम को पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने महज विजेता ट्रॉफी प्रदान की। गावस्कर ने मेजबानों की आलोचना की कि उन्हें कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया। 

गावस्कर ने ‘सोनी सिक्स’ से कहा, '500 डॉलर क्या हैं, यह शर्मनाक है कि टीम को सिर्फ एक ट्रॉफी मिली। वे (आयोजक) प्रसारण अधिकारों से इतनी राशि अर्जित करते हैं। वे खिलाड़ियों को अच्छी इनामी राशि क्यों नहीं दे सकते? आखिरकार खिलाड़ी ही खेल को इतनी राशि (प्रायोजकों से) दिलाते हैं।' 

उन्होंने कहा, 'विम्बलडन चैम्पियनशिप में दी जाने वाली राशि को देखिये। खिलाड़ी किसी इवेंट में पैसे दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए उन्हें अच्छी राशि दी जानी चाहिए।'

बता दें कि विंबलडन-2018 में पहले राउंड में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी करीब 36 लाख रुपये दिये गये थे। वहीं, सिंगल्स के चैम्पियन को करीब 21 करोड़ रुपये दिये गये।

टॅग्स :सुनील गावस्करभारत Vs ऑस्ट्रेलियाएडम गिलक्रिस्टएमएस धोनीयुजवेंद्र चहल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या