IPL: सुनील गावस्कर ने जोफ्रा आर्चर को 'लंगड़ा घोड़ा' क्यों कहा? मुंबई इंडियंस को दे दी ये नसीहत

गावस्कर ने कहा कि कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो अगर वह पूरा टूर्नामेंट उपलब्ध नहीं रहता तो उसे भुगतान करने का कोई मतलब नहीं है। आईपीएल फ्रेंचाइजी या अपने देश के लिए खेलना चुनना खिलाड़ी के ऊपर है। अगर वह आईपीएल चुनते हैं तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा और कोई बहाना बनाकर जल्दी वापस नहीं जाना चाहिए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 19, 2023 5:06 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर भड़के गावस्करजोफ्रा आईपीएल बीच में ही छोड़कर वापस इंग्लैंड लौट चुके हैंगावस्कर का मानना है कि जोफ्रा आर्चर ने अपनी चोट की जानकारी छुपाई

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को साल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ की बड़ी रकम चुकाकर अपने साथ जोड़ा था। मुंबई इंडियंस को उम्मीद थी कि आर्चर और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी होगी। लेकिन हुआ उल्टा। 2022 के सीजन में आर्चर चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेले। 2023 में आर्चर टीम से जुड़े जरूर मगर लय में नहीं दिखे। अब जोफ्रा आईपीएल बीच में ही छोड़कर वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं।

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने आर्चर पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी चोट छुपाई। इसके लिए मुंबई इंडियंस को उन्हें पूरा भुगतान नहीं करना चाहिए।

मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा, "जोफ्रा आर्चर का मुंबई इंडियंस के साथ अनुभव कैसा रहा है? उन्होंने जोखिम लिया, यह जानते हुए कि वह चोटिल थे और इस सत्र से उपलब्ध होंगे। उन्होंने उसके लिए मोटी रकम अदा की और बदले में उन्होंने क्या दिया? वह 100 प्रतिशत फिट नहीं लग रहे थे और उन्हें इसके बारे में फ्रेंचाइजी को सूचित करना चाहिए था। टूर्नामेंट के बीच में वह इलाज के लिए विदेश गए थे, जो कि उनके देश के क्रिकेट बोर्ड ने कहा था। इसलिए वह कभी भी पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन फिर भी आए। यदि वह फ्रेंचाइजी के प्रति प्रतिबद्ध थे, जो शायद उन्हें ईसीबी से अधिक भुगतान करती है तो उन्हें अंत तक रहना चाहिए था भले ही वह नहीं खेलते। फ्रेंचाइजी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के बजाय उन्होंने ब्रिटेन वापस जाने का विकल्प चुना।"

गावस्कर ने आगे कहा, "यह बात सामने आई है कि वह दुनिया में विभिन्न लीगों में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ करोड़ो का सौदा करने जा रहा है। यह ध्यान भटकाने वाली बात है। मुंबई इंडियंस लंगड़े घोड़े को रेस में दौड़ाने की मूर्खता नहीं करेगी। उनके बगैर टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छी वापसी की है। वह भाग्यशाली होंगे यदि उन्हें आईपीएल की पूरी फीस मिल जाती है।"

गावस्कर ने आगे कहा कि कितना भी बड़ा खिलाड़ी हो अगर वह पूरा टूर्नामेंट उपलब्ध नहीं रहता तो उसे भुगतान करने का कोई मतलब नहीं है। आईपीएल फ्रेंचाइजी या अपने देश के लिए खेलना चुनना खिलाड़ी के ऊपर है। अगर वह आईपीएल चुनते हैं तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा और कोई बहाना बनाकर जल्दी वापस नहीं जाना चाहिए।

टॅग्स :जोफ्रा आर्चरसुनील गावस्करमुंबई इंडियंसआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या