श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस जमानत पर रिहा, ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित

कुसल मेंडिस को कार दुर्घटना मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 07, 2020 2:51 PM

Open in App
ठळक मुद्देकुसल मेंडिस की गाड़ी से दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत।मेंडिस को पनादुरा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया।10 लाख रुपये के दो व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा।

श्रीलंका के स्टार क्रिकेट कुसल मेंडिस को कार दुर्घटना मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मेंडिस की कार से कुचलकर एक बुर्जुग व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित

कुसल मेंडिस को पनादुरा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें 10 लाख रुपये के दो व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा किया गया। अदालत ने मेडिंस का ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। मेंडिस के वकीलों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल दो लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

मेंडिस की गाड़ी से कोलंबो के उपनगर पनादुरा में रविवार की सुबह साढ़े 5 बजे 64 वर्षीय एक साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ये शख्स गोकारेला का रहने वाला था। गंभीर चोटों के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुसल मेंडिस ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

साल 2015 में की थी कुसल मेंडिस ने करियर की शुरुआत

कुसल मेंडिस श्रीलंका के प्रमुख क्रिकेटर में शुमार हैं। वह फिलहाल अपनी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। मेंडिस राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे, जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।

मेंडिस 9 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं।

कुसल मेंडिस ने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। कुसल 44 टेस्ट की 85 पारियों में 4 बार नाबाद रहते 2995 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 76 वनडे मैचों की करें, तो इसमें कुसल मेंडिस ने 2167 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में ये बल्लेबाज 2 सेंचुरी और 17 फिफ्टी लगा चुका है। वहीं 26 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में 5 अर्धशतक के दम पर उन्होंने 484 रन बनाए हैं।

टॅग्स :कुसल मेंडिसश्रीलंका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या