दक्षिण अफ्रीका में दिखेगा मिनी आईपीएल का नजारा! मुंबई इंडियंस और सीएसके सहित छह फ्रेंचाइजी ने खरीदी टीमें

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा समर्थित एक टी20 लीग दक्षिण अफ्रीका में अगले साल से शुरू हो रहा है। इसके लिए टीमें खरीदने वाले आईपीएल से ही जुड़े बड़े फ्रेंचाइजी हैं।

By विनीत कुमार | Published: July 19, 2022 12:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी20 लीग में टीमों को खरीदने में आईपीएल की फ्रेंचाइजी का दबदबा।मुंबई इंडियंस ने केपटाउन को, चेन्नई सुपर किंग्स ने जोहान्सबर्ग की टीम को खरीदा है।दिल्ली कैपिटल्स ने प्रिटोरिया को, लखनऊ सुपर जायंट्स ने डरबन को खरीदा है, अभी आधिकारिक ऐलान बाकी।

मुंबई: नए शुरू हो रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) टी20 लीग में टीमों को खरीदने के लिए छह फ्रेंचाइजी के लिए बोली में से आईपीएल टीमों के मालिकों का दबदबा रहा। ऑडिट और कंस्लटेंसी फर्म डेलॉइट की ओर से आयोजित प्रक्रिया में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स समेत अन्य आईपीएल टीमों के मालिक सबसे आगे रहे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने केपटाउन को, चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने जोहान्सबर्ग को, दिल्ली कैपिटल्स ने प्रिटोरिया को, लखनऊ सुपर जायंट्स ने डरबन को, सनराइजर्स हैदराबाद ने पोर्ट एलिजाबेथ को और राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल से जुड़ी फ्रेंचाइजी खरीदी।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को इस आगामी टी20 लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। ऐसे में पहली बार किसी टी20 लीग का नेतृत्व किसी पूर्व क्रिकेटर के हाथ में होगा।

इस नए लीग को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) का समर्थन है। बताया जा रहा है यह लीग आईपीएल के पूर्व सीओओ सुंदर रमन के दिमाग की उपज है। फ्रैंचाइज़ी समझौतों के मसौदे को अभी हालांकि फाइनल रूप दिया जा रहा है और इस सप्ताह मंगलवार और गुरुवार के बीच इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में अगले साल जनवरी में अपनी द्विपक्षीय सीरीज को नई शुरू होने वाली लीग के लिए समय बनाने के लिए रद्द कर दिया।

माना जा रहा है कि इस लीग से निश्चित रूप से सीएसए को वित्तीय रूप से बड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा इस टी20 लीग से आईपीएल की फ्रेंचाइजियों का जुड़ना और बड़ा फायदा दे सकता है। दिलचस्प ये भी है कि जिन आईपीएल फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में बोली लगाई है, उनमें से चार टीमों ने 11 आईपीएल खिताब भी जीते हैं।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या