सौरव गांगुली ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैब प्रमुख का पद संभाला, धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट संघ के नये उपाध्यक्ष

By भाषा | Published: September 28, 2019 09:31 PM2019-09-28T21:31:25+5:302019-09-28T21:31:25+5:30

Sourav Ganguly re-elected as CAB president till July 2020 | सौरव गांगुली ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैब प्रमुख का पद संभाला, धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट संघ के नये उपाध्यक्ष

सौरव गांगुली ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैब प्रमुख का पद संभाला, धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट संघ के नये उपाध्यक्ष

googleNewsNext

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को आधिकारिक रूप से दूसरे कार्यकाल के तौर पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष का पद संभाला। गांगुली ने ईडन गार्डन्स में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में फिर से पद संभाला। गांगुली पहली बार 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब अध्यक्ष बने थे।

गांगुली सबसे पहले कैब की कार्यकारिणी का हिस्सा बने थे और 2014 में उन्हें संयुक्त सचिव चुना गया था। इसलिए उन्हें जुलाई 2020 से तीन साल तक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के कारण बाहर रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं। यह दस महीने है लेकिन यह लंबा समय है। मैं नहीं जानता कि आगे क्या होना है। देखते हैं क्या होता है। ’’ कैब के अन्य पदों में नरेश ओझा ने उपाध्यक्ष, अभिषेक डालमिया ने सचिव, देबब्रत दास ने संयुक्त सचिव और देबाशीष गांगुली ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। 

वहीं राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के वार्षिक आम बैठक में शनिवार को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी की जीसीए में अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुए या नहीं।

जीसीए की विज्ञप्ति के मुताबिक अशोक ब्रह्मभट्ट, अनिल पटेल और भरत झवेरी निर्विरोध तौर पर क्रमशः सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गये है। शाह के बेटे जय शाह जीसीए के संयुक्त सचिव बने रहेंगे। राज्य के पूर्व चुनाव आयुक्त वरेश सिन्हा को बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति ने चुनाव अधिकारी बनाया था। उनसे कई कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका।

Open in app