WTC Final: विराट कोहली की टीम के गेंदबाज ने शुभमन गिल के हेलमेट पर मारी तेज बाउंसर, चोटिल होने से बाल-बाल बचे

WTC Final 2021 Day 2: लंच तक भारत ने दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। काइल जैमीसन आईपीएल में विराट कोहली की टीम आरसीबी के लिए खेलते हैं।

By अमित कुमार | Published: June 19, 2021 5:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देशुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े।इसके बाद 63 के स्कोर पर ही दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

WTC Final 2021 Day 2: भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन शनिवार को लंच तक दो विकेट पर 69 रन बनाये। रोहित शर्मा (34) और शुभमन गिल (28) ने पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन ये दोनों एक रन के अंदर पवेलियन लौट गये। 

भारतीय पारी के दौरान काइल जैमीसन शानदार गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल को खूब परेशान किया। जैमीसन की गेंद पर दोनों ही बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। दरअसल, 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैमीसन ने गेंद को शॉर्ट पिच किया। इस पर शुभमन गिल ने अपनी आंखें हटा लीं. फिर गेंद सीधे जाकर उनके चेहरे के सामने हेलमेट पर लगी। 

हालांकि, शुभमन गिल चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। गेंद उनके हेल्मेट पर लगी थी इसलिए मैदान पर फीजियो को भी आना पड़ा और कुछ देर के बाद शुभमन फिर से खेलने के लिए तैयार हो गए। बता दें कि लंच के समय कप्तान विराट कोहली छह रन पर खेल रहे थे जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 24 गेंदों का सामना करने के बावजूद अभी अपना खाता नहीं खोला है। 

न्यूजीलैंड की तरफ से काई जैमीसन और नील वैगनर ने एक-एक विकेट लिया है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सुबह टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले से तय की गयी अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

टॅग्स :शुभमन गिलरोहित शर्माकाइल जैमीसनभारत vs न्यूजीलैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या