Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: जयपुर में 'चौके-छक्के की बारिश', संजू सैमसन ने ठोकी 21वीं हाफ सेंचुरी

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। आईपीएल 2024 के इस सीजन में सैमसन ने पहली और अपने आईपीएल के करियर में 21वीं हाफ सेंचुरी लगाई।

By धीरज मिश्रा | Published: March 24, 2024 5:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2024 के इस सीजन में सैमसन ने पहली और अपने आईपीएल के करियर में 21वीं हाफ सेंचुरी लगाईजायसवाल ने 12 गेंदों में 24 रन बनाएनवीन उल हक ने तीन ओवर में लिए 2 विकेट

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। आईपीएल 2024 के इस सीजन में सैमसन ने पहली और अपने आईपीएल के करियर में 21वीं हाफ सेंचुरी लगाई। संजू ने 52 गेंदों में 82 रन बनाए। संजू ने अपनी पारी में 6 गगनचुंबी छक्कों के साथ 3 चौके लगाए।

संजू का स्ट्राइक रेट 157.69 का रहा। वहीं, पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने की। जायसवाल ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए। जायसवाल ने पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। वहीं, जोस बटलर ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए। बटलर ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए। स्ट्राइक रेट 122.22 का रहा। रियान पराग ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए।

पारी के दौरान 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 142 रन बना लिए थे। यहां बताते चले कि जयपुर के स्टेडियम में चल रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लिया। पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के भीतर ही पहला झटका रॉयल्स को लगा। जोस बटलर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

उनका विकेट अफगानिस्तान मूल के गेंदबाज नवीन उल हक ने लिया। वहीं रॉयल्स की पारी को संभालने के लिए मैदान पर खुद संजू सैमसन आए। उन्होंने जायसवाल के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। वहीं, जायसवाल भी कप्तान का साथ निभा रहे थे। लेकिन, छक्का उड़ाने के चक्कर में जायसवाल मोहसिन खान का शिकार बन गए। अभी टीम का स्कोर 49 रन ही था।

इधर जायसवाल के जाने के बाद मैदान पर आए युवा बल्लेबाज रियान पराग। कप्तान संजू सैमसन ने रियान के साथ अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर टीम के लिए करीब 100 रन जोड़े। रियान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर नवीन उल हक का शिकार बने। रॉयल्स की पारी तब तक 142 रनों तक पहुंच चुका था। राजस्थान ने लखनऊ की टीम को 20 ओवर में जीतने के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है। 

टॅग्स :आईपीएल 2024संजू सैमसनकेएल राहुललखनऊ सुपरजायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या