सानिया मिर्जा ने 4 महीनों में घटाया 26 किलो वजन तो युवराज सिंह ने किया कुछ ऐसा कमेंट, देखें कितना बदल गया लुक

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा चार महीने की मेहनत के बार 89 किलो से 63 किलो की हो गई हैं।

By सुमित राय | Published: February 11, 2020 1:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देमां बनने के बाद सानिया का वजन 89 किलो हो गया था, जिसे उन्होंने 63 किलो कर लिया है।फोटो शेयर करते हुए सानिया कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पिछले चार महीने में 26 किलो वजन कम किया है। मां बनने के बाद सानिया का वजन 89 किलो हो गया था और उन्होंने चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद अपना वजन 63 किलो कर लिया है। अपनी फोटो शेयर करते हुए सानिया कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है।

सानिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है। पहली फोटो चार महीने पुरानी है, जब उनका वजन 89 किलो था और दूसरी फोटो में सानिया का अभी का लुक दिख रहा है, जब वह 63 किलो की हो गई हैं।

फोटो शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा, '89 किलो vs 63'। हम सभी के पास लक्ष्य होते हैं। रोजाना के लक्ष्य और लंबे समय के लक्ष्य, इनमें हर एक पर गर्व होता है। मुझे इस लक्ष्य को पाने में 4 महीने लगे कि मां बनने के बाद मैं फिर से स्वस्थ और फिट हो जाऊं।'

सानिया ने आगे लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि वापसी करने और अपनी फिटनेस को फिर से पाने में लंबा समय लगा और अब मैं अपनी फिटनेस के सर्वोच्च स्तर को पाने में समर्थ हूं। अपने सपनों को जियो, यह मायने नहीं रखता कि कितने लोग आपको यह बता रहे हैं कि आपसे नहीं होगा ईश्वर जानता है कि ऐसे कितने लोग हमारे आसपास होते हैं। अगर मैं यह कर सकती हूं तो कोई भी यह कर सकता है।'

सानिया मिर्जा की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो पर फैंस के अलावा कई स्टार्स भी कमेंट कर रहे हैं और सानिया की तारीफ कर रहे हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। युवी ने सानिया की फोटो पर कमेंट किया, 'उफ उफ मिर्ची।'

बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने अक्यूबर 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद सानिया ने इस साल जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतते हुए इंटरनेशनल सर्किट में वापसी की थी।

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ायुवराज सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या