साक्षी ने धोनी को कहा Sweetie of the Day, वायरल वीडियो पर सानिया मिर्जा ने किया कुछ ऐसा कमेंट

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धोनी 'स्वीटी' और 'क्यूटी' बोल रही हैं।

By सुमित राय | Published: January 29, 2020 11:50 AM

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं।क्रिकेट से ब्रेक के दौरान धोनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं और खाली समय में फैमिली के साथ पूरा समय बिता रहे हैं। अब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हें 'स्वीटी' और 'क्यूटी' बोल रही हैं।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, '#sweetieoftheday' वीडियो में साक्षी और धोनी दिल्ली के ताज पैलेस होटल में नजर आ रहे हैं और इस दौरान साक्षी लगातार धोनी को 'स्वीटी' और 'क्यूटी' बोल रही हैं।

वीडियो में होटल से चेकआउट के बाद धोनी बाहर निकल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने होटल स्टाफ को अपना ऑटोग्राफ दिया। वहीं साक्षी अपनी दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो बना रही थीं। पहले वीडियो में धोनी तो कुछ नहीं बोलते हैं, लेकिन दूसरे वीडियो में उन्होंने बहुत ही प्यारी सी स्माइल दी है।

साक्षी ने जब वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो इस पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। इसमें भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के अलावा जहीर खान की वाइफ सागरिका घटगे, क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुरी शर्मा, युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच और आशीष नेहरा की वाइफ रुशमा शामिल हैं।

सानिया मिर्जा ने वीडियो पर कमेंट में फनी का इमोजी शेयर किया है, जबकि पंखुरी ने फनी के साथ हार्ट आई इमोजी शेयर किया है। वहीं आशीष नेहरा की वाइफ रुशमा ने कमेंट में फनी इमोजी के साथ 'ओएमजी' लिखा है।

बता दे कि धोनी पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेकर टेरिटोरियल आर्मी के साथ ट्रेनिंग किया और फिर उसके बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। इस बीच कई बार धोनी की टीम में वापसी और संन्यास को लेकर चर्चा होती रही है।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या