SA20 2023: सॉल्ट का कमाल, 11 चौके की मदद से 47 गेंद में 77 रन की पारी खेली, प्रिटोरिया कैपिटल ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 23 रनों से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर

SA20 2023: इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रिटोरिया कैपिटल्स के फिल सॉल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया। 47 गेंद में 77 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 13, 2023 12:58 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रिटोरिया कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए।सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना सके। फिल सॉल्ट ने कैपिटल्स के लिए पहली पारी में एक जुझारू अर्धशतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में रनों की बारिश जारी है। तीसरे मैच में प्रिटोरिया कैपिटल ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 23 रनों से हराया। 4 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली कैपिटल  की एक इकाई ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप को मात दी। 

इंग्लैंड के खिलाड़ी और प्रिटोरिया कैपिटल्स के फिल सॉल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया। 47 गेंद में 77 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रिटोरिया कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए।

जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना सके। फिल सॉल्ट ने कैपिटल्स के लिए पहली पारी में एक जुझारू अर्धशतक के साथ शानदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पावरप्ले के अंदर सारेल एरवी और जॉर्डन कॉक्स को गंवाते हुए खराब शुरुआत की।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादIPLआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या