SA20 Auction: ट्रिस्टन स्टब्स पर जमकर पैसों की बरसात, 6 टीम, यहां जानें खिलाड़ियों की लिस्ट

SA20 Auction: लीग में छह टीमें - मुंबई इंडियन केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयंका), जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सनराइजर्स हैदराबाद मालिक काविया मारन) हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 20, 2022 05:36 PM2022-09-20T17:36:26+5:302022-09-20T17:50:15+5:30

SA20 Auction Tristan Stubbs 92 million rand bags highest bid maiden auction Full Squads see | SA20 Auction: ट्रिस्टन स्टब्स पर जमकर पैसों की बरसात, 6 टीम, यहां जानें खिलाड़ियों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) की जोहानिसबर्ग फ्रेंचाइजी को ‘जोबर्ग सुपर किंग्स’ नाम दिया गया है। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया में आगामी टी 20 विश्व कप में भी धमाका करेंगे।प्रत्येक टीम केवल 3.40 करोड़ रैंड (19 लाख डॉलर के करीब) खर्चकर सकती थी।सनराइजर्स ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड में खरीदा।

SA20 Auction: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स पर जमकर पैसों की बरसात हुई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 92 लाख रैंड (500,000 डॉलर से ज्यादा) का भुगतान किया। उन्होंने 183.82 के स्ट्राइक-रेट से अपने 293 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी 20 विश्व कप में भी धमाका करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी की इस लीग में छह टीमें - मुंबई इंडियन केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (जेएसडब्ल्यू), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयंका), जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सनराइजर्स हैदराबाद मालिक काविया मारन) हैं।

इसमें प्रत्येक टीम केवल 3.40 करोड़ रैंड (19 लाख डॉलर के करीब) खर्चकर सकती थी लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले स्टब्स को लेने की होड़ मच गयी जिन्हें बाद में 92 लाख रैंड में सनराइजर्स की टीम ने हासिल किया। सनराइजर्स ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड में खरीदा।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसोऊ को 69 लाख रैंड अपनी टीम में शामिल किया। लुंगी एनगिडी को 34 लाख डॉलर जबकि तबरेज शम्सी को 43 लाख डॉलर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने लिया। चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) की जोहानिसबर्ग फ्रेंचाइजी को ‘जोबर्ग सुपर किंग्स’ नाम दिया गया है। फाफ डु प्लेसिस टीम की अगुआई करेंगे जबकि स्टीफन फ्लेमिंग कोच होंगे।

देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

रीजा हेंड्रिक्स - जॉबबर्ग सुपर किंग्स - R 4.5 M

आर वीडी डूसन - एमआई केप टाउन -  3.9 

जॉर्ज लिंग - एमआई केप टाउन -  3.9

डुआन जेनसेन - एमआई केप टाउन - 3.3

जानेमन मालन - जॉबबर्ग सुपर किंग्स - 2.7

केशव महाराज - डरबन के सुपर जाइंट्स - 2.5

आदिल रशीद - प्रिटोरिया कैपिटल्स - 2.4

अल्ज़ारी जोसेफ - जॉबबर्ग सुपर किंग्स - 2.1

हैरी ब्रुक - जॉबबर्ग सुपर किंग्स - 2.1

फिल साल्ट - प्रिटोरिया कैपिटल्स - 2

जेसन रॉय - पार्ल रॉयल्स - 1.5 ...

किस टीम कौन खिलाड़ीः

डरबन सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर

जोबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डू प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेने, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, डोनावन फरेरा, नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका

एमआई केप टाउन: कैगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, रस्सी वैन डेर डूसन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जेनसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल , ज़ियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ

पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, मिशेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ

प्रिटोरिया कैपिटल: एनरिक नॉर्टजे, मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, फिल साल्ट, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन। जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जेजे स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, टॉम एबेल, आया गकामाने, एस इव्री और बी कोर्स।

Open in app