चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ विवाह के बंधन में बंधे, महिला क्रिकेटर से शादी, देखें तस्वीरें

ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। गायकवाड़ ने शनिवार को उत्कर्षा पवार से शादी कर ली है। उत्कर्षा पवार भी क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र के लिए खेलती रही हैं।

By विनीत कुमार | Published: June 04, 2023 7:44 AM

Open in App

नई दिल्ली: आईपीएल-2023 का खिताब जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की जिंदगी में एक और बड़ी खुशी आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स का ये स्टार बल्लेबाज शादी के बंधन में बंध गया है। गायकवाड़ ने शनिवार को लंबे समये अपनी गर्लफ्रेंड रहीं 24 साल की उत्कर्षा पवार से शादी कर ली है। उत्कर्षा पवार भी क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं।

शादी के बाद गायकवा़ड़ ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। कई फैंस और अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार को शादी की बधाई दी। गायकवाड़ की शादी में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी शिवम दुबे भी पहुंचे थे।

शादी के मौके पर गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार ने पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। यह शादी पुणे में हुई। बता दें कि गायकवाड़ ने अपनी शादी की वजह से ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए स्टैंडबाय लिस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था।

पांचवीं बार सीएसके के नाम आईपीएल खिताब

सीएसके ने इस बार आईपीएल का खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह पांचवीं बार है जब सीएसके ने यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत में गायकवाड़ की भी भूमिका अहम रही थी। गायकवाड़ ने पूरे सीजन में 147 की स्ट्राइक रेट से कुल 590 रन बनाए थे।

गायकवाड़ की नई-नवेली दुल्हन की बात करें तो 24 साल की उत्कर्षा दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं और वो 2021 में लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके बाद से टीम में मौका नहीं मिला। उत्कर्षा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेज की पढ़ाई भी कर रही है।

बताते चलें कि आईपीएल फाइनल के बाद उत्कर्षा और ऋतुराज के एक साथ IPL ट्रॉफी के साथ फोटों खींचाने की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें मैच के बाद मैदान पर उत्कर्षा धोनी पैर छूती दिख रही हैं।

टॅग्स :ऋतुराज गायकवाड़चेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2023Cricket Off The Field
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या