रोहित शर्मा ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कहा- माही जैसा कोई नहीं हो सकता

रोहित शर्मा ने फैंस के साथ सवाल जवाब का सेशन किया। इसमें वह कुछ सवाल चुनकर अपने टि्वटर अकाउंट पर वीडियो के जरिए उनका जवाब दे रहे थे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 03, 2020 10:36 AM

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश रैना ने रोहित को बताया था 'भविष्य का एमएस धोनी'एमएस धोनी जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता: रोहित शर्मा

कुछ दिन पहले सुरेश रैना ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तुलना धोनी से की थी। रैना ने कहा था कि रोहित टीम इंडिया के दूसरे धोनी बन सकते हैं। हालांकि खुद रोहित के विचार इससे अलग हैं।

रोहित शर्मा ने इस मामले पर कहा, "हां, मैंने सुरेश रैना के इस कमेंट के बारे में सुना है। एमएस धोनी एक अलग ही खिलाड़ी हैं, उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। मैं मानता हूं कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए। हर एक व्यक्ति अलग है और उसकी मजबूती और कमजोरी अलग-अलग होती है।"

सुरेश रैना ने धोनी से की थी रोहित शर्मा की तुलना

सुरेश रैना ने द सुपर ओवर पॉडकास्ट में कहा, "मैं कहूंगा कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महेंद्र सिंह धोनी हैं। मैं उनको देख चुका हूं, वो शांत हैं और सुनना पसंद करते हैं। उन्हें साथी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना पसंद है और सबसे बड़ी बात है ये कि उन्हें फ्रंट से लीड करना अच्छा लगता है। जब कोई कप्तान फ्रंट से लीड करता है तो वो ड्रेसिंग रूम के माहौल के लिए भी अच्छा होता है।"

सुरेश रैना ने आगे कहा, "मैं उनको देख चुका हूं, उनकी कप्तानी में खेल चुका हूं, जब उन्होंने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था। मैंने देखा था कि तब उन्होंने शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल जैसे युवा खिलाड़ियों में कैसे आत्मविश्वास भरा था।"

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीसुरेश रैनाभारतीय क्रिकेट टीमटीम इंडियारोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या